Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट का भोजशाला मामले में फैसला, दरगाह की जमीन पर शुक्रवार की नमाज को मंजूरी

Author
Prabhat Khabar 30 जुलाई 2026, 07:00 pm
सुप्रीम कोर्ट का भोजशाला मामले में फैसला, दरगाह की जमीन पर शुक्रवार की नमाज को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला परिसर मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (30 ऱगतब) को मुस्लिम समुदाय को परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह यह तय करें कि मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच खसरा नंबर 596 वाली जमीन पर नमाज़ पढ़ सकें.

सुप्रीम कोर्ट की पीठ में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के साथ न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना शामिल थे. अदालत ने साफ किया कि यह व्यवस्था अंतिम फैसला आने तक अंतरिम रूप से लागू रहेगी. पीठ ने कहा कि इस आदेश का अर्थ यह नहीं है कि राज्य सरकार और मुस्लिम पक्ष आपसी सहमति से नमाज के लिए कोई अन्य उपयुक्त स्थान तय नहीं कर सकते.

इससे पहले 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि मामले का अंतिम निर्णय आने तक विवादित परिसर के पास शुक्रवार की नमाज के लिए अलग खुली जगह उपलब्ध कराई जाए. ?ref_src=twsrc%5Etfw"> मुस्लिम पक्ष ने वैकल्पिक जगह को लेकर जताई थी आपत्ति मुस्लिम पक्ष की ओर से हाजी मुनीर अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद प्रशासन द्वारा दी जा रही वैकल्पिक जगह विवादित भोजशाला परिसर से करीब 1.3 किलोमीटर दूर है.

मुस्लिम पक्ष का कहना था कि नमाज के लिए ऐसी जगह होनी चाहिए, जो परिसर के नजदीक हो. उन्होंने दलील दी कि नमाज अदा करने वाले लोग उस स्थान को देख सकें, जिससे धार्मिक भावना जुड़ी हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने स्थल योजना के आधार पर लिया फैसला मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रखीं.

सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेश को स्पष्ट करते हुए कहा कि खसरा नंबर 596 वाली जमीन दरगाह की बताई जाती है और यह विवादित परिसर से सटी हुई है. कोर्ट ने स्थल योजना का हवाला देते हुए कहा कि वहां पहुंचने के लिए अलग और स्वतंत्र रास्ता उपलब्ध है, इसलिए यह स्थान नमाज़ के लिए उपयुक्त प्रतीत होता है.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश में कहा... पहले के आदेश को इस सीमा तक स्पष्ट किया जाता है कि मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच खसरा नंबर 596 वाली जमीन पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी जाए.

यह जमीन दरगाह की बताई जाती है. स्थल योजना से पता चलता है कि यहां आने-जाने के लिए स्वतंत्र और अलग रास्ता उपलब्ध है, इसलिए यह स्थान उपयुक्त लगता है. पीठ ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से किसी अन्य स्थान का चयन कर सकते हैं. मुस्लिम पक्ष ने प्रशासन पर लगाए आरोप सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने कहा कि भोजशाला परिसर के आसपास वक्फ की उपयुक्त जमीन उपलब्ध है, लेकिन राज्य प्रशासन कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उसे उपलब्ध नहीं करा रहा है.

उन्होंने अदालत के समक्ष कहा कि किसी गलत काम करने वाले के दबाव में नहीं झुका जा सकता. भोजशाला विवाद? धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर लंबे समय से धार्मिक विवाद का केंद्र रहा है. हिंदू पक्ष इसे देवी सरस्वती को समर्पित भोजशाला मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 मई को अपने फैसले में कहा था कि विवादित परिसर का धार्मिक स्वरूप देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर का है. विवाद बढ़ने के बाद एएसआई ने 7 अप्रैल 2003 को आदेश जारी किया था. इसके तहत हिंदुओं को हर मंगलवार पूजा करने और मुसलमानों को हर शुक्रवार नमाज पढ़ने की अनुमति (परमिशन) दी गई.

Also Read: डिजिटल राजनीति में कांग्रेस और राहुल गांधी का जलवा, YouTube पर बीजेपी से कई गुना आगे.

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार