Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लाड़ली बहना योजना महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप से सशक्त मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1835 करोड़ रुपये नरसिंहपुर की ऐतिहासिक धरोहरों पर केंद्रित कैलेंडर का किया विमोचरामपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तारजिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित 15 वर्षीय अनमोल को दिया नवजीवनअसम में UCC लागू करेगी सरकार, बोले सीएम हिमंता- 26 मई को पेश होगा विधेयकमुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल | अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दिया शुभाशीषउप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने छोड़ी पायलट-फॉलो वाहन सुविधा, ईंधन बचत का दिया संदेशनीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारीग्‍वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 15 मई कोसफाई कामगारों के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोडने के  विशेष प्रयास करें-श्री करोसियाजिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 18 कोदेवरान में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न, 71 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ किसानों को मोदी सरकार का तोहफा: धान का MSP बढ़कर 2441 रुपया हुआ, कैबिनेट में कई फैसलों पर मुहरतमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़ेबच्चों का सर्वांगीण विकास ही विकसित मध्यप्रदेश @2047 की आधारशिला: मंत्री सुश्री भूरिया | “परिणामोन्मुखचाइल्ड बजटिंग कार्यशाला में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर दिया जोरपीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

असम में UCC लागू करेगी सरकार, बोले सीएम हिमंता- 26 मई को पेश होगा विधेयक

Author
Prabhat Khabar 13 मई 2026, 06:46 pm
असम में UCC लागू करेगी सरकार, बोले सीएम हिमंता- 26 मई को पेश होगा विधेयक

UCC in Assam: असम सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में UCC लागू करने को मंजूरी दे दी गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह फैसला बीजेपी के चुनावी वादे के अनुसार लिया गया है.

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता और ईंधन बचत की अपील को लागू करते हुए राज्य सरकार कई बड़े कदम उठाएगी. #WATCH | Guwahati | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "We committed in the BJP's election manifesto that we will implement UCC in Assam.

So we decided in the very first Cabinet that on 25 May, when our Assembly session begins, we will present the UCC bill in front of the… pic.twitter.com/QIfbKcYkA2 — ANI (@ANI) May 13, 2026 26 मई को विधानसभा में पेश होगा UCC विधेयक मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि UCC विधेयक 26 मई को नई विधानसभा में पेश किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र में असम में UCC लागू करने का वादा किया था और सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है. सरमा ने कहा- हमने पहली ही कैबिनेट बैठक में तय किया कि विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद सदन के सामने UCC बिल पेश किया जाएगा. आदिवासी समुदाय को रखा जाएगा बाहर मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि असम में लागू होने वाला UCC राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुसार तैयार किया गया है.

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदायों को UCC के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा जाएगा. इसके अलावा राज्य के लोगों द्वारा पालन किए जाने वाले रीति-रिवाज, परंपराएं और सामाजिक प्रथाएं भी इस कानून से प्रभावित नहीं होंगी. किन मामलों को विनियमित करेगा UCC सरमा के अनुसार असम में प्रस्तावित UCC मुख्य रूप से उत्तराधिकार, विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशन और विवाह एवं तलाक के अनिवार्य पंजीकरण जैसे मामलों को विनियमित करेगा.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, गोवा और गुजरात पहले ही UCC लागू कर चुके हैं, लेकिन असम का मॉडल राज्य की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है. पीएम मोदी की अपील पर असम सरकार के बड़े फैसले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता अपील को असम सरकार गंभीरता से लागू करेगी.

उन्होंने बताया कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिलों का आकार छोटा किया जाएगा. अगले छह महीनों तक कोई नया सरकारी वाहन नहीं खरीदा जाएगा और पुराने वाहनों को कबाड़ में बदलने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा. विदेश यात्राओं और विदेशी उत्पादों पर भी रोक असम सरकार ने यह भी फैसला किया है कि अगले छह महीनों तक राज्य सरकार विदेश में बने किसी भी उत्पाद की खरीद नहीं करेगी.

इसके अलावा सरकारी और निजी विदेश यात्राओं पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. केवल चिकित्सा उपचार जैसी विशेष परिस्थितियों में ही विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को भी विदेश यात्रा से बचने के निर्देश दिए जाएंगे.

सरमा ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती जरूरी है. Also Read: पीएम मोदी ने अपने काफिले में की कटौती, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कम किए खर्च.

Ad

ताज़ा खबरें

माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लाड़ली बहना योजना महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप से सशक्त मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1835 करोड़ रुपये नरसिंहपुर की ऐतिहासिक धरोहरों पर केंद्रित कैलेंडर का किया विमोच
मध्यप्रदेश

माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लाड़ली बहना योजना महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप से सशक्त मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1835 करोड़ रुपये नरसिंहपुर की ऐतिहासिक धरोहरों पर केंद्रित कैलेंडर का किया विमोच

रामपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
नीमच

रामपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित 15 वर्षीय अनमोल को दिया नवजीवन
नीमच

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित 15 वर्षीय अनमोल को दिया नवजीवन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल | अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दिया शुभाशीष
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल | अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दिया शुभाशीष

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने छोड़ी पायलट-फॉलो वाहन सुविधा, ईंधन बचत का दिया संदेश
नीमच

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने छोड़ी पायलट-फॉलो वाहन सुविधा, ईंधन बचत का दिया संदेश