Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यूउज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त | भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोहPune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?ओडिशा: बाढ़ में 5 दिन पेड़ से लटके रहे सुंनंदा, कैसे बची जान? समझें शरीर का ‘सर्वाइवल मोड’मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी बधाईअगले 24 घंटे में 18 से ज्यादा राज्यों में बरसात, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का अलर्टकीर्ति झा आजाद पर FIR दर्ज, तृणमूल सांसद पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी CIDमौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्दजबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट की

हाई अलर्ट पर असम, अरुणाचल में भारी बारिश के बाद आई डरावनी बाढ़; गरजती हुई बह रहीं ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियां

Author
Prabhat Khabar 24 जून 2026, 01:14 pm
हाई अलर्ट पर असम, अरुणाचल में भारी बारिश के बाद आई डरावनी बाढ़; गरजती हुई बह रहीं ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियां

Assam Flood Alert: अरुणाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद असम में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. राज्य सरकार ने हालात पर नजर रखते हुए उन जिलों को अलर्ट पर रखा है, जहां आने वाले दिनों में ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है.

असम सरकार के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले में अत्यधिक भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का असर अब असम के कई इलाकों पर पड़ सकता है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) गुवाहाटी और मौसम विज्ञान केंद्र, ईटानगर से मिली जानकारी के अनुसार, लोअर सुबनसिरी जिले के याजाली स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में करीब 72.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इसमें सबसे ज्यादा बारिश 24 जून को सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच हुई. सैटेलाइट और रडार तस्वीरों से पता चला कि सुबह 6 बजे से 7:30 बजे के बीच बेहद तेज बारिश हुई, जिसके कारण ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक पानी बढ़ गया और नदियों का बहाव तेज हो गया. पनयोर हाइड्रो प्रोजेक्ट इलाके में आई बाढ़ भारी बारिश के कारण पनयोर लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी.

यह परियोजना पहले रंगानदी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के नाम से जानी जाती थी. अचानक पानी की आवक बढ़ने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संचालन से जुड़े कदम उठाए गए और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए स्पिलवे का एक गेट खोला गया. याजाली से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के साथ आए मलबे के बहाव से कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

Flash floods in Keyi Panyor district of Arunachal Pradesh after incessant rain. Low-lying areas have been inundated, and 18 residential units have been damaged. Landslides on a national highway also disrupted vehicular movement and left several people stranded.

Three people… pic.twitter.com/JKrpWYzpJk — Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) June 24, 2026 असम के कई जिलों में बढ़ सकता है पानी अरुणाचल के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और नदियों में बढ़े बहाव के कारण असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है.

सरकार के अनुमान के मुताबिक, बाढ़ का असर सबसे पहले धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ और सोनितपुर जिलों में देखने को मिल सकता है. इसके बाद पानी का असर अन्य जिलों तक पहुंच सकता है और अगले एक से दो दिनों में यह लहर आगे बढ़ते हुए धुबरी तक पहुंच सकती है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिए सतर्क रहने के निर्देश राज्य सरकार पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रही है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने को कहा. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संभावित प्रभावित जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने और समय रहते जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

SDRF और NDRF की टीमें तैयार प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमों को तैयार रखा है. मैदानी स्तर के अधिकारियों को नदी के जलस्तर, कमजोर इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें:- मॉनसून की भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 8 घंटे में बरसा 200 मिमी से ज्यादा पानी, कई इलाकों में जलभराव; IMD का अलर्ट ये भी पढ़ें:- बंगाल में आफत की बारिश, 60 से अधिक पेड़ गिरे, कोलकाता के कई रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित लोगों से सावधानी बरतने की अपील सरकार ने निचले इलाकों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देश के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. इसके अलावा लोगों से जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने और ब्रह्मपुत्र समेत अन्य नदियों में छोटी नावों या देशी नावों से यात्रा नहीं करने को कहा गया है, क्योंकि नदी की धार इस दौरान काफी तेज हो सकती है.

असम सरकार ने कहा है कि सभी संबंधित एजेंसियों और जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे..

Ad

ताज़ा खबरें

ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यू
राष्ट्रीय

ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा जहाज डूबा, 22 लापता; 2 का रेस्क्यू

उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त | भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त | भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोह

Pune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची
राष्ट्रीय

Pune News: विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, मां से बहस के बाद घर से निकली थी 15 साल की बच्ची

2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?
राष्ट्रीय

2026 का शक्तिशाली अल-नीनो बढ़ा सकता है मौसम का खतरा, बारिश से गर्मी तक भारत पर क्या होगा असर?