Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्जtest 1मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी

Video : एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का कहर, टूटे पैनल देख सहम गए यात्री

Author
Prabhat Khabar 05 अगस्त 2026, 10:49 am
Video : एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का कहर, टूटे पैनल देख सहम गए यात्री

Video : एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मंगलवार (4 अगस्त) को अचानक तेज टर्बुलेंस आ गया. विमान को जोरदार झटके लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें चार क्रू मेंबर भी शामिल हैं. सीट बेल्ट बांधने की सामान्य चेतावनी इस बार यात्रियों के लिए बेहद अहम साबित हुई.

घटना के बाद का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तेज टर्बुलेंस के दौरान हालात इतने खराब हो गए कि हमेशा शांत रहने वाले केबिन क्रू भी घबरा गए. एक एयर होस्टेस जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जबकि दूसरी बार-बार लाउडस्पीकर पर यात्रियों से "कृपया अपनी सीट बेल्ट तुरंत बांध लें" की अपील करती रही.

तब तक विमान के ऊपर बने सामान रखने वाले ओवरहेड लॉकर खुल चुके थे. कई बैग नीचे गिर गए. कई लॉकरों के ढक्कन टूटकर विमान के बीच वाले रास्ते में बिखर गए. कुछ बैग अब भी आधे लटके हुए थे और हर नए तेज झटके के साथ उनके गिरने का खतरा बना हुआ था. विमान के अंदर का वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाली यात्री मिनचेन ने इस सफर को अपनी जिंदगी के "सबसे डरावने दो घंटे" बताया.

उन्होंने कहा, "फ्लाइट में सीट बेल्ट का संकेत बंद हो, तब भी हमेशा सीट बेल्ट बांधे रखें. मैंने लोगों को हवा में उछलते, सिर टकराते और घायल होते देखा. कुछ समय के लिए मुझे लगा कि शायद हम सुरक्षित नहीं बच पाएंगे.".

Ad

ताज़ा खबरें