Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव | प्रदेश की विमानन नीति की सफलता में जोड़ें नए आयाम रीवा से सर्वाधिक 24 हजार यात्रियों ने लिया हवाई सेवाओं का लाभ

MPINFO
MP Info 30 अप्रैल 2026, 09:15 pm
विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव | प्रदेश की विमानन नीति की सफलता में जोड़ें नए आयाम रीवा से सर्वाधिक 24 हजार यात्रियों ने लिया हवाई सेवाओं का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का रोल मॉडल बनाने के प्रयास किए जाएं। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों के साथ ही पड़ौसी राज्यों के यात्रियों को भी विमानन सेवाएं लाभान्वित करती हैं। मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र का महत्व बढ़ाने की दृष्टि से भी ये सेवाएं महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में हुई बैठक में विमानन विभाग के कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमानन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में विकसित होने वाले मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के परिसर में हैलीपेड निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।

हैली सेवाओं के विस्तार के लिए हैलीपेड निर्माण में निजी क्षेत्र का सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन एयरपोर्ट के विकास के लिए संचालित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उज्जैन एयरपोर्ट में एयरफील्ड का कुल क्षेत्रफल 95 एकड़ है।

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार उज्जैन एयरपोर्ट 2700 मीटर लंबाई के रनवे के साथ कुल 4 हजार 100 मीटर लंबाई में विकसित होगा। इसके लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के लिए 590 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि स्वीकृत की जा चुकी है। सिंहस्थ:2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए एयरपोर्ट उपयोगी होगा।

उन्होंने निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के विकास के सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। बैठक में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के संचालन के संबंध में भी चर्चा हुई। रोजगारपरक एविएशन पाठ्यक्रम का लाभ युवाओं को दिलवाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में विमानन सेवाओं के विस्तार के साथ दक्ष पायलट और अन्य प्रशिक्षित अमले की आवश्यकता होगी।

नई शिक्षा नीति में एविएशन पाठ्यक्रम को रोजगारपरक शिक्षा की श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा एविएशन कोर्स का लाभ युवाओं को दिलवाने के लिये प्रयास करने के ‍निर्देश दिये। सफल है प्रदेश की विमानन नीति, रीवा से 24 हजार यात्रियों ने उठाया हवाई सेवा का लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 गत फरवरी 2025 में जारी की गई थी।

नीति में विमानन क्षेत्र की समग्र वैल्यू चैन के लिए कई तरह के प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश से बनारस और पटना जैसे बड़े नगरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ करने का प्रयास किया जाए ताकि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिले। प्रदेश की विमानन नीति की सफलता में नए आयाम जोड़ें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमानन नीति की सफलता के लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के एयरपोर्ट से नए गंतव्यों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए वित्तीय सहायता भी शिड्यूल्ड ऑपरेटर्स को दी जा रही है। मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 की सफलता का ही यह प्रमाण है कि गत छह माह में रीवा से 24 हजार यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ उठाया है।

रीवा से दिल्ली, रीवा से रायपुर सप्ताह में तीन दिन और रीवा से इंदौर प्रतिदिन फ्लाइट उपलब्ध है। गत चार माह में रीवा से इंदौर की ऑक्यूपेंसी 85 प्रतिशत और गत डेढ़ माह में रीवा से रायपुर की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से अधिक है। रीवा- नई दिल्ली फ्लाइट की ऑक्यूपेंसी भी 70 प्रतिशत से अधिक है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव विमानन विभाग श्री संजय कुमार शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री आलोक कुमार सिंह, सचिव वित्त श्री लोकेश जाटव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश