Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकनअग्निमित्रा पॉल ने कर दी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है मामलामुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण | लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय समारोह पुलिस बैंड सहित 22 टुकड़ियां प्रस्तुत करेंगी आकर्षक परेड हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवसमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की हुई बैठक | शिक्षा एवं खेल अधोसंरचनात्मक विस्तार पर विशेष जोर, पानसेमल में खुलेगा पीजी कॉलेज खेल मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित सांदीपनि विद्यालयों एवं ऑनलाइन परमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में मेधावी प्रतिभाओं से किया संवाद | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों को दी बधाई खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कक्षा 3 की नन्हीं लेखिका शिवी शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वानी के उद्यमियों व कृषकों के साथ संवाद | निमाड़ की मुख्य पहचान कपास और उससे जुड़े उद्योग हैओडिशा में बाढ़ का कहर, 11 जिलों पर फ्लैश फ्लड का खतरा; गांव-खेत डूबे, सड़कें जलमग्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान के तहत बड़वानी में आमजनों से किया सीधा संवाद | एक तहसीलदार, दो पटवारियों, दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, एक सहायक यंत्री और जनपद पंचायत के एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निलंबन के निर्देश उत्कृष्ट कार्य करने वाले अकस्तूरी कॉटन उत्पाद को करेंगे प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मां नर्मदा जी पर 25 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए घाट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में जनविश्वास अभियान के संबंध में दी मीडिया को जानकारीराष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान को सराहानवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि को बनाये लाभ का धंधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कियाकिसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | एचडी पद्धति से कपास उत्पादन से बढ़ी बड़वानी के किसानों की आय किसानों के सुझावों और समस्याओं का संवेदनशीलता से किया जाएगा त्वरित निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों से किया संवाद विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम हैमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप स्वास्थ्य केन्द्र तलून का किया निरीक्षण | गर्भवती महिलाओं, सिकलसेल मरीजों और बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | संस्कृति विभाग की करें पुनर्संरचना, गतिविधियों का भी करें विस्तार सम्राट विक्रमादित्य के नाम से बनायें पृथक अकादमी राज्य के ज्योतिर्लिंगों

MPINFO
MP Info 15 जून 2026, 07:15 pm
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | संस्कृति विभाग की करें पुनर्संरचना, गतिविधियों का भी करें विस्तार सम्राट विक्रमादित्य के नाम से बनायें पृथक अकादमी राज्य के ज्योतिर्लिंगों

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार, सांस्कृतिक पर्व एवं मेले मनायें जायेंगे। ये सभी त्यौहार हमारी धार्मिक आस्थाओं और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता के प्रतीक हैं। इन सभी अवसरों पर संस्कृति विभाग सभी समाजों को, उनकी आस्थाओं और सांस्कृतिक परम्पराओं को जोड़कर वृहद आयोजन करें।

आल्हा-ऊदल वीर रस गायन के प्रतीक हैं, उनकी स्मृति में आयोजन किए जाएं। श्रावण महोत्सव और भुजरिया पर्व भी मनाएं। नागपंचमी पर जैव विविधता संरक्षण (सर्प प्रजातियों के संरक्षण) का संदेश दिया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संस्कृति विभाग लोगों को जोड़कर ऐसे आयोजन करें, जिनसे हमारी कला और संस्कृति के संवर्धन के साथ ही सरकार के संदेश का भी प्रसार हो।

मुख्यमंत्री सोमवार को मंत्रालय में संस्कृति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति, परम्पराएं और समृद्ध पुरातात्त्विक धरोहरें प्रदेश की अमूल्य पूंजी हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध और प्रभावी प्रयास किए जाएं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सांस्कृतिक अभ्युदय के लिए हमारी सरकार हर जरूरी प्रयास कर रही है।

हम समाज को साथ लेकर इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृति विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किये गये 'कला पंचांग' का विमोचन भी किया।

इसमें विभाग द्वारा वर्ष भर की जाने वाली कलात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का पूरा कैलेंडर तैयार किया गया है। अब इन्हें सिलसिलेवार क्रियान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का दायरा और तेजी से बढ़ेगा।

विभागीय आंतरिक विशेषताओं और विशेषज्ञताओं का समुचित संयोजन करते हुए संस्कृति विभाग की और बेहतर पुनर्संरचना की जाये। विभागीय गतिविधियों का आधुनिक संदर्भों में विस्तार भी किया जाये। उन्होंने कहा कि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग सभी मिलकर काम करें, ताकि प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।

इससे प्रदेश में उत्कृष्ट कारीगरी से निर्मित होने वाले क्रॉफ्ट आइटम्स, रूम आइटम्स और कशीदाकारी को भी पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट वीर विक्रमादित्य के नाम से एक पृथक अकादमी का गठन किया जाये। इसमें विक्रमादित्य के जीवनवृत्त पर समग्र शोध एवं अन्य संगत गतिविधियां भी संचालित की जायें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के बाहर के प्रसिद्ध मंदिरों और देव स्थानों के अतिरिक्त अब प्रदेश में मौजूद 2 ज्योतिर्लिंगों, जागृत एवं मंशापूर्ण शक्ति पीठों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इनके निर्माण कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों परियोजनाएं धार्मिक आस्था के केंद्र होने के साथ ही प्रदेश के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनका कार्य शीघ्र पूर्ण होने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक गतिविधियों में जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों, कस्बों और शहरों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृति विभाग की विभिन्न योजनाओं, संरक्षण कार्यों तथा आगामी सांस्कृतिक आयोजनों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के नजदीक जगदीशपुर स्थित पुराने किले की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस किले के इतिहास को जीवंत करने और इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भविष्य में जल्द ही यहां स्टेट कैबिनेट मीटिंग की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन्मे या यहां से निकलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले गायकों, कलाकारों और अन्य जनों की जानकारी एकत्रित कर इन्हें मध्यप्रदेश में प्रस्तुति देने के लिए राज़ी किया जाये। इससे मध्यप्रदेश की कला एवं सांस्कृतिक विविधताओं को देश-दुनिया में नई पहचान और एक्सपोजर मिलेगा और अपनी माटी से जुड़कर ऐसे कलाकारों को भी खुशी होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए प्रदेश के कलाकारों, समाजसेवियों, पर्यावरणविदों के केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर संस्कृति विभाग भी अपनी ओर से अनुशंसा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं की आर्थिक मदद के लिए एक स्थायी योजना तैयार की जाये, ताकि जरुरतमंदों को शासन की योजना के तहत आर्थिक सहयोग दिया जा सके।

अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्री शिव शेख़र शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 17 धार्मिक/सांस्कृतिक लोक और 20 संग्रहालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक संस्कृति विभाग के अधीन करीब 4160 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों पर काम जारी हैं।

कुछ काम पूरे भी हो चुके हैं। जल्द ही लोकार्पण भी कराया जायेगा। प्रदेश में श्रीराम वन गमन पथ निर्माण पर 160 करोड़ रुपए के काम जारी हैं। श्री महाकाल लोक में मूर्ति स्थापना के कार्य प्रगति पर है। ओरछा में भगवान श्री राम राजा लोक एकदम नये स्वरूप में (छह नई थीम पर) तैयार किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी लोकों के नियमित संचालन के लिए स्थायी प्रबंधन भी किये जा रहे हैं। प्रदेश के सभी संगीत महाविद्यालयों और सांची स्थित बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नाट्य विद्यालय में विभाग द्वारा डिग्री कोर्सेस चलाये जा रहे हैं।

यह विद्यालय इतना प्रसिद्ध है कि अब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पदाधिकारी विजिट करके यहां उपलब्ध सुविधाओं और कोर्सेस की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि चित्रकूट के समग्र विकास के लिए उत्तरप्रदेश सरकार के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी, आयुक्त पुरातत्व श्री मदन नागरगोजे, संचालक, संस्कृति श्री एनपी नामदेव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकन
राष्ट्रीय

ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकन

अग्निमित्रा पॉल ने कर दी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है मामला
राष्ट्रीय

अग्निमित्रा पॉल ने कर दी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है मामला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण | लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय समारोह पुलिस बैंड सहित 22 टुकड़ियां प्रस्तुत करेंगी आकर्षक परेड हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण | लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय समारोह पुलिस बैंड सहित 22 टुकड़ियां प्रस्तुत करेंगी आकर्षक परेड हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की हुई बैठक | शिक्षा एवं खेल अधोसंरचनात्मक विस्तार पर विशेष जोर, पानसेमल में खुलेगा पीजी कॉलेज खेल मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित सांदीपनि विद्यालयों एवं ऑनलाइन पर
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की हुई बैठक | शिक्षा एवं खेल अधोसंरचनात्मक विस्तार पर विशेष जोर, पानसेमल में खुलेगा पीजी कॉलेज खेल मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में किया जाएगा विकसित सांदीपनि विद्यालयों एवं ऑनलाइन पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में मेधावी प्रतिभाओं से किया संवाद | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों को दी बधाई खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कक्षा 3 की नन्हीं लेखिका शिवी शर्मा ने
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में मेधावी प्रतिभाओं से किया संवाद | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों को दी बधाई खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कक्षा 3 की नन्हीं लेखिका शिवी शर्मा ने