Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बेटे के नाम पिता का आखिरी संदेश, सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो वायरलE20 पेट्रोल पर सरकार का दावा! गडकरी बोले- माइलेज थोड़ा घटेगा, लेकिन इंजन और पर्यावरण दोनों को मिलेगा फायदासोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईCJP प्रदर्शन: सौरव दास की चेतावनी, कहा- जंतर-मंतर का वादा निभाए सरकार वरना फिर सड़कों पर उतरेंगे युवाराष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक-2026 स्वाभिमान, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय मूल्यों के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवसोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त शिकंजा: नीमच कलेक्टर का बड़ा आदेश, 27 सितंबर तक रहेंगे प्रतिबंध Writingभारत का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर में होगा स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन्द्रीय दूरसंचार और म.प्र. सरकार के मध्य हुआ ऐतिहासिक एमओयू 3,500 करोड़ के निवेश और 14 हजार से अधिक होगा रोजगार सृजन भारत सरकार TMZ ग्वालियर में लैब इकोसिस्टम, औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों को प्राथमिकता से करवाएं रोजगार उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विक्रम उद्योगपुरी में निवेश और रोजगार को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री ने विक्रम उद्योगपुरी औद्योगिक परियोजनाओं का लिया जासुप्रीम कोर्ट का भोजशाला मामले में फैसला, दरगाह की जमीन पर शुक्रवार की नमाज को मंजूरीअब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल आपके द्वार, भारतीय डाक विभाग की श्रावण मास में विशेष सेवा1 अगस्त को डाकघरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं का विशेष अभियानअब गंगोत्री का पवित्र गंगाजल भारतीय डाक के माध्यम से आपके द्वारमध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक संपन्नमध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण | प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों से करेंगे संवाद विकास कार्यों की देंगे सौगात विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, मेधावी विद्यार्थियों का करेंगे सम्मान झाबुआ जिले के थांदला में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में रविवार को होगी शामिल राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी होंगे शामिल 31

MPINFO
MP Info 20 जून 2026, 07:25 pm
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में रविवार को होगी शामिल राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी होंगे शामिल 31

राष्ट्रपति श्रीमती दौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम रविवार 21 जून को जबलपुर में सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में सुबह 6 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम "स्वस्थ आयु के लिये योग" की थीम पर आयोजित किया जा रहे सामूहिक योग में लगभग 5 हजार नागरिकों की सहभागिता होगी।

साथ ही 31 स्कूलों के लगभग 3 हजार 400 छात्र-छात्राएं भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। इस वर्ष योग दिवस "स्वस्थ आयु के लिए योग" की अवधारणा को समर्पित है। आज पूरे विश्व में योग के लिये एक अदभुत वातावरण बना है। पूरा विश्व आज योग कर रहा है।

भारतवर्ष के नागरिकों के लिये गौरव का क्षण है। योग का विधिवत विज्ञान यहाँ सुरक्षित है। योग दर्शन की विरासत से आज पूरा विश्व समाज लाभान्वित हो रहा है। नई पीढी इस अलौकिक समय के साक्षी बन रही हैं। हम आज गौरव और आनंद से भरे हैं। योग धर्म, जाति और रंग की सीमाओं से परे है।

भारत का गौरव बढाने वाला क्षण तो है ही बल्कि पूरे विश्व को परम चेतना के प्रति जाग्रत करने का क्रांतिकारी कदम भी है। रविवार को होगा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का 36वां दीक्षांत समारोह 21 जून को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री पटेल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 141 विद्यार्थियों को मिलेंगे 240 स्वर्ण पदक दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 141 मेधावी विद्यार्थियों को 240 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु चयनित विद्यार्थियों को 20 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। 182 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी सहित विभिन्न उपाधियां समारोह में 182 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 3 विद्वानों को डी-लिट, एक को डीएससी तथा एक विशिष्ट व्यक्तित्व को मानद उपाधि प्रदान किए जाने का प्रस्ताव है।

विभिन्न संकायों के पात्र विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियां भी प्रदान की जाएंगी। राष्ट्रपति सहित विशिष्ट अतिथियों के साथ ग्रुप फोटो रहेगा विशेष आकर्षण दीक्षांत समारोह का एक विशेष आकर्षण स्वर्ण पदक धारकों एवं उपाधि प्राप्तकर्ताओं का राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री के साथ ग्रुप फोटो होगा।

यह अवसर विद्यार्थियों के लिए जीवनभर की अमूल्य स्मृति बनेगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें