Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं

पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार

MPINFO
MP Info 15 जुलाई 2026, 10:30 pm
पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार

इन्दौर में आज पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध पदोन्नति की दिशा में किए गए प्रयासों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है तथा प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण, प्रशिक्षण तथा सेवा-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें। राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों ने भी जताया आभार राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पदोन्नति मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं बल्कि जिम्मेदारियों और विश्वास का प्रतीक है। इससे कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास और बेहतर प्रशासन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें