मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएं
HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार और उद्यमिता ही विकसित भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारी सरकार युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यह विश्वास है कि प्रदेश के युवा अपने कौशल और सामर्थ्य से प्रगति और राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।
Source:MP Info