Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
CJP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'रामपुरा के प्राचीन भैरव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार : 23 जुलाई को भगवान देवनारायण की प्राण प्रतिष्ठा, नव-निर्मित मंदिर का होगा लोकार्पणबर्धमान में मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायलबंगाल में महिलाओं को एक और गिफ्ट, सरकारी बसों में मिलेगी पिंक सीट22 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पीएम आवास से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन, मेदांता पहुंचे सोनम वांगचुक, ममता ने मांगी मददमध्य प्रदेश में बारिश पर ब्रेक! 14% कम बरसे बादल, बादलों की बेरुखी से कई इलाकों में सूखे का संकटडॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचनममता बनर्जी ने मांगी INDIA की मदद, लेफ्ट ने याद दिलाये पुराने दिन, कांग्रेस बोली- पहले गलती स्वीकार करें, फिर होगी बातमध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री से मिले श्याम सेल एंड पॉवर कम्पनी के पदाधिकारी पीथमपुर में दूसरी यूनिट लगाने के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित करने का किया अनुरोधखुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लगभग 6 हजार 200 करोड़ रूपये निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी मुख्यमंत्री से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के निवेशक लगभग 2500 प्रतकांग्रेस विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लियामुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले शाजापुर जिले के पेंशनर्स | मंहगाई राहत घोषित करने के लिए मप्र-छग शासन की सहमति संबंधी विषय का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी | लगभग 6 हजार 200 करोड़ निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी लगभग 2500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगेबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई कोठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक आज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन | इसरो भ्रमण से प्रदेश के विद्यार्थियों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच 375 विद्यार्थियों एवं 27 शिक्षकों का हुआ चयन

MPINFO
MP Info 12 अप्रैल 2026, 07:55 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का किया विमोचन | इसरो भ्रमण से प्रदेश के विद्यार्थियों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच 375 विद्यार्थियों एवं 27 शिक्षकों का हुआ चयन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” के पोस्टर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। उन्होंने इस अभिनव योजना को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएँ दीं और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी, कार्यकारी संचालक एवं विज्ञान मंथन यात्रा के प्रमुख डॉ. विवेक कटारे और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. सुनील गर्ग उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा मिशन एक्सीलेंस अभियान के अंतर्गत “विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। योजना में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 375 विद्यार्थियों एवं 27 शिक्षकों का चयन किया गया है।

अप्रैल माह में आयोजित इस यात्रा में चयनित विद्यार्थियों के साथ विज्ञान विषय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी सहभागिता करेंगे। चयनित विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्था इंडियन स्पेस रिसर्क्ज ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) और श्रीहरिकोटा स्थित प्रमुख अनुसंधान संस्थानों एवं प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।

इसमें विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं चंद्रयान मिशन सहित विभिन्न उपग्रहों के मॉडल एवं उनकी कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे तथा उन वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मिशन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह पहल न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक आयामों से परिचित कराएगी, बल्कि उनमें नवाचार, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी सशक्त बनाएगी, जिससे भविष्य में वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें