मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रज्जू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि रज्जू भैया का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा।
उन्होंने सादगी, आत्मीयता, संगठन कौशल और व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को नई ऊर्जा और व्यापक दिशा प्रदान की।
Source:MP Info