मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नाग पंचमी पर दी बधाई
HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नाग पंचमी पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति आस्था, संवेदनशीलता और संरक्षण के संकल्प को और सुदृढ़ करने का पर्व है।
नाग देवता का आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए। प्रदेशवासी सभी पर्व हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाते रहें ईश्वर से यही कामना है।
Source:MP Info