Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Kal Ka Mausam : 5 सितंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टहिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशनDisha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिप

MPINFO
MP Info 15 जून 2026, 10:00 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जूनियर कैनो स्प्रिंट ओवर ऑल चैंपियनशिप के लिये दी बधाई | चारों वर्ग में जीती चैंपियनशिप

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के 'ओवर ऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बेटों और बेटियों ने सभी 4 वर्गों में चैंपियनशिप जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उत्कृष्ट खेल अधोसंरचना निर्माण और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

जूनियर-सब-जूनियर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदेशन से प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में जलक्रीड़ा के मानचित्र पर प्रदेश को शीर्ष स्थान दिलवाने वाले सभी जांबाज खिलाड़ियों और म.प्र. वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी बधाई की पात्र है। 39 पदकों के साथ रचा नया इतिहास उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने रायपुर (छत्तीसगढ़) में 12 से 14 जून 2026 तक हुई 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब-जूनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब दिलवाया है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक (25 स्वर्ण, 11 रजत और 3 कांस्य) अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठता सिद्ध की।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें