Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएंMumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धा

MPINFO
MP Info 15 जुलाई 2026, 10:15 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत है। इन वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है और उससे समाज सशक्त भी हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन पशुपालन, डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में पशुधन बढ़े और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो, यह जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में लक्ष्मीबाई नगर कृषि उपज मण्डी में बलराम कृषि महोत्सव में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषिगत कार्यों से जुड़े विषयों पर प्रेरक विषयवस्तु बनाने वाले युवा इन्फ्लुएंसर्स से आत्मीय व प्रेरक संवाद किया।

उन्होंने युवा इन्फ्लुएंसर्स के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि फसल चक्र में बदलाव करते रहे ताकि मिट्टी उर्वरा बनी रहे। वहीं अल्पवर्षा की स्थिति में किसानों को नुकसान नहीं हो। इसके लिये किसान कम अवधि की फसलों की बुवाई करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश भर से आये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आव्हान किया कि वे राज्य शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर केन्द्रीत रील्स बनायें, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया वृद्ध व लावारिस गौवंश के पालन का फार्मूला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने तथा सड़कों पर वृद्ध व लावारिस गौवंश से उन्नत नस्ल के बछड़े तैयार करने की योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में इन दोनों समस्या से मुक्ति मिलेगी।

हिरण्यगर्भा योजना में प्रदेश में उन्नत नस्ल से दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं हैं। किसानों को उसकी फसल के आधार पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में उर्वरक वितरण के लिये नया डिजीटल फार्मूला तैयार किया गया है।

इससे उर्वरकों की कालाबाजारी पर नियंत्रण किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को उनकी भूमि की उपलब्धता के आधार पर आवश्यकता अनुसार पर्याप्त उर्वरक प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नशे की पाबंदी को लेकर कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशे से कई परिवार तबाह हुए है।

प्रदेश में कहीं भी नशे का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जायेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ राज्य शासन द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने धार्मिक नगरों में शराबबंदी की है, इसके अच्छे परिणाम आये हैं। उज्जैन, ओंकारेश्वर, ओरछा सहित 19 शहरों में शराबबंदी की गई है।

सम्मेलन में सहभागिता करने वाले युवा कृषक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स श्री कपिल ने बताया कि उसने अपने खेत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक बगिया माँ के नाम लगायी है। इस बगिया में पालक, कद्दू आदि सब्जियों की खेती हो रही है, और वह आज आत्मनिर्भर बन गया है।

इसके अलावा अन्य खेतों में नींबू, जामफल, अमरूद आदि फलों की खेती भी की जा रही है। शाजापुर से आये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स श्री प्रवीण धाकड़ ने बताया कि वह अपने खेतों में बड़ी मात्रा में सब्जियों का उत्पादन करता है। उन्होंने क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग की यूनिट लगाने की इच्छा जतायी।

फूड प्रोसेसिंग यूनिट से सब्जी उत्पादकों के आय में वृद्धि होगी। सीहोर से आये किसान और इन्फ्लुएंसर्स श्री टीकम सांखला ने बताया कि उसके पास 70 पशुधन हैं और वह अनाज सहित दलहन और सब्जियों का उत्पादन करता है। शाजापुर से आये किसान ने बताया कि वह सभी प्रकार की फसलों का उत्पादन करता है, जिससे वह आत्मनिर्भर है।

सीहोर से आयी महिला इन्फ्लुएंसर्स ने बताया कि वह कृषि पर केन्द्रीत वीडियो बनाती है, जिसे काफी लोग पसन्द करते हैं। राजगढ़ से आये किसान ने बताया कि वह अपने खेतों में अल्प वर्षा वाली कम अवधि की फसलों का उत्पादन करते हैं। सम्मेलन में सहभागिता करने वाले युवा इन्फ्लुएंसर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मालवी और निमाड़ी बोली में भी संवाद किया।

साथ में सामूहिक चित्र भी खिंचवायी। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्री मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, श्री श्रवण चावड़ा, श्री कपिल यार्दें सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जान
राष्ट्रीय

गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएं

BRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्की
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाई

प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी
मध्यप्रदेश

प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी