Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान | धार के ऐतिहासिक देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभधार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना भी की जाएगी भोजशाला के लिए हुए आंदोलन में शहादत देने वाले तीन शहीदों के परिजन को दिये जायेंगे 5-5 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा भोजशाला में मबीजेपी का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, गौरव भाटिया बोले- राहुल गांधी भस्मासुर…देश पीएम मोदी के साथधनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी: 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्यसीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्नजब सुर मिले तो तस्वीर बदली- गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ीजल है तो कल है : गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्पवक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव | मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, देश का श्रेष्ठ वक्फ बोर्ड वक्फ सुधारों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में 849 बेटे-बेटियों को मिलपेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- महंगाई मैन मोदी ने फिर किया वारसीटीसी नीमच की भव्य शपथ परेड: 61 नव-अधीनस्थ अधिकारी राष्ट्र सेवा के लिए तैयार, उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित‘कॉकरोच जनता पार्टी’ टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, CJI सूर्यकांत बोले- इसे भावनात्मक मुद्दा न बनाएं, CBI जांच पर कही ये बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएंअसम विधानसभा में UCC विधेयक पेश , बिल में बहुविवाह पर बैन का प्रावधान, जानें और क्या है इसमें खासTwisha Sharma Case: परिवार को न्याय की आस! CJI की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई25 मई की टॉप 20 खबरें: फालता में बीजेपी की प्रचंड जीत, बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, 24 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान | धार के ऐतिहासिक देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

MPINFO
MP Info 25 मई 2026, 05:45 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान | धार के ऐतिहासिक देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को धार जिले के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के देवी सागर तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ कर स्वयं श्रमदान भी किया। जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन को लेकर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी तालाब में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा श्रमदान कर जल बचाने में जन-सहभागिता का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक अभियान है। प्रदेशभर में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से जल बचाने और पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं आवास तथा धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायिका श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा उत्सव प्रदेशभर में एक साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में जल स्रोतों का पूजन किया गया तथा गंगा कलश यात्राएं भी निकाली गईं। कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। धार के देवीसागर तालाब का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व देवी सागर तालाब धार के ऐतिहासिक साढ़े बारह तालाबों में से एक प्रमुख जल संरचना है।

ऐतिहासिक जल प्रबंधन धार के परमार राजाओं और बाद में पवार शासकों ने जल संरक्षण की अद्भूत तकनीकों का विकास किया था। यह बरसों से धार नगर को जलापूर्ति की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। धार नगर के साढ़े बारह तालाब कुशल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। देवी सागर तालाब के संरक्षण के लिए नगरीय निकाय द्वारा प्रतिवर्ष जन जागृति अभियान चलाकर सामाजिक संगठनों के सहयोग से तालाब की निरंतर सफाई कराई जाती है।

इस तालाब की निर्माण योजना ऐसी थी कि अन्य ऊपरी तालाबों का अतिरिक्त पानी बहकर इस झील में आता था, जो शहर की जलापूर्ति हमेशा बनाए रखने में सहायक है। इस तालाब के किनारे ऊँची पहाड़ी पर स्थित गढ़ कालिका माता मंदिर देश भर के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है।

शांत और सुरम्य वातावरण के कारण यह स्थान स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण स्थल है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना भी की जाएगी भोजशाला के लिए हुए आंदोलन में शहादत देने वाले तीन शहीदों के परिजन को दिये जायेंगे 5-5 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा भोजशाला में म
मध्यप्रदेश

धार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना भी की जाएगी भोजशाला के लिए हुए आंदोलन में शहादत देने वाले तीन शहीदों के परिजन को दिये जायेंगे 5-5 लाख रुपये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा भोजशाला में म

बीजेपी का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, गौरव भाटिया बोले- राहुल गांधी भस्मासुर…देश पीएम मोदी के साथ
राष्ट्रीय

बीजेपी का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, गौरव भाटिया बोले- राहुल गांधी भस्मासुर…देश पीएम मोदी के साथ

धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी: 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य
नीमच

धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी: 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न
नीमच

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न

जब सुर मिले तो तस्वीर बदली- गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ी
नीमच

जब सुर मिले तो तस्वीर बदली- गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ी