Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगीमुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिलमासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडरआदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर जानी आंगनवामुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला और संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने किया स्थल निरीक्षणमुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद | मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक निवेश का नया अवसर उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस भारत मंडपम में 16 जुलाई को भारत टैक्स-2026 में होंगे शामिलNCP-SP में फूट की खबरों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम, बोलीं- सभी 8 सांसद और विधायक एकजुट हैंरथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएंक्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही हैं अफवाहेंपोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बातबारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहलभारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टWeather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेटवैष्णो देवी में 500 करोड़ की चांदी चोरी का मामला: अदालत ने मांगा पूरा रिकॉर्ड, FIR पर उठे गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद | मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक निवेश का नया अवसर उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस भारत मंडपम में 16 जुलाई को भारत टैक्स-2026 में होंगे शामिल

MPINFO
MP Info 15 जुलाई 2026, 06:25 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद | मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक निवेश का नया अवसर उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस भारत मंडपम में 16 जुलाई को भारत टैक्स-2026 में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न निवेश एवं उद्योग जगत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना तथा टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

वन-टू-वन बैठकों, राउंड टेबल चर्चा, एमओयू तथा निवेशक संवाद के माध्यम से टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की दिशा मे विस्तृत चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडपम में भारत टेक्स-2026 का अवलोकन करेंगे तथा मध्यप्रदेश पवेलियन का निरीक्षण भी करेंगे।

पवेलियन में राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक वैल्यू चेन को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मीडिया से भी संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ आयोजित राउंड टेबल चर्चा में भाग लेंगे। इस चर्चा में मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल एवं गारमेंट इकोसिस्टम, निवेश की संभावनाओं, निर्यात संवर्धन, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह भी राउंड टेबल को संबोधित करेंगे। बैठक में 100 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीस के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री अतुल लाल, टोपन के सीईओ श्री मनोहरा कुमार, हेलियॉन के सीईओ श्री केदार लेले और भारत में ब्राजील के राजदूत श्री केनेथ फेलिक्स हैजिन्स्की दा नोब्रेगा भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल द लीला में "मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर" विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित करेंगे। सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं के साथ नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की उन विशेषताओं को भी रेखांकित करेंगे, जिन्होंने राज्य को देश के अग्रणी टैक्सटाइल निवेश गंतव्यों में स्थापित किया है।

राज्य में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, डाइंग, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। देश के सबसे बड़े ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान, 'फार्म टू फैशन' की अवधारणा पर विकसित हो रहा टेक्सटाइल इको सिस्टम तथा धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क वैश्विक निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न औद्योगिक प्रोत्साहनों और निवेश सुविधाओं की जानकारी भी उद्योग जगत के साथ साझा की जाएगी। इस अवसर पर अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल तथा कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर प्रस्तावित हैं।

इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग संगठनों के साथ भी औद्योगिक सहयोग, निवेश संवर्धन, कौशल विकास तथा निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू किए जाएंगे। भारत टैक्स-2026 के माध्यम से मध्यप्रदेश का उद्देश्य टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार, निर्यात विस्तार तथा दीर्घकालीन औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है।

इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे तथा मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा का भागीदार बनने का आह्वान करेंगे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगी
मध्यप्रदेश

इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

मासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडर
राष्ट्रीय

मासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडर

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर जानी आंगनवा
मध्यप्रदेश

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर जानी आंगनवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला और संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला और संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण