Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के आरोपी को बचाने के बदले जमीन का सौदा? सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT जांच में खुलेंगी परतेंगर्भवती महिला से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपीराज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राखी से पहले हजारों श्रमिकों के लिए उमंग और उल्लास लेकर आई संबल योजना की राशि प्रदेश के 9149 संबल हितग्राहियों को मिली 203 करोड़ रुपए अनुग्रह सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, फिरोजाबाद में ठहरेंगी पांच विशेष ट्रेनें; दिल्ली-कानपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनेंकिसानों को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध कृषि तकनीक एवं योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी रही किसानों के आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से दतियावन प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, वनकर्मियों की करेंगे नई भर्ती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पदोन्नति शासकीय सेवक का अपने काम के प्रति समर्पण का सम्मान है वन संपदा, जंगल और वन्यप्राणियों की सुरक्षा में वनकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री डॉ. दिल्ली में बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल, ITO से सदर बाजार तक पानी-पानी; AAP ने BJP को घेरादुग्ध उत्पादन में बनेगा मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जिला और संभाग स्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि संकाय के विद्यार्थियों, किसानों और कृषि स्टार्ट-अप प्रतिनिधियों से किया संवाद रवीन्द्र भवन में हुआ कृषि नवावर्तमान समय में स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकोनॉमी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को उसके सामर्थ्य से परिचित कराया मध्यप्रदेश अवसरों की धरती है और यहां पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं “एक संस्थान–एक संकल्प” का विचार मध्यप्रदेश केमहुआ मोईत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, जानें क्या था आधी रात का हाई वोल्टेज ड्रामाफुटपाथ पर कब्जा बना निवेश में बाधक, अग्निमित्रा पॉल बोली- ऐसे में कौन आयेगा बंगाल में पैसा लगानेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरूण जेटली की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीViral Video: रेलवे की चादर को बना लिया शॉल, बाजार में घूमते दिखे लोग, भड़के यूजर्सSchool Holiday: अगस्त के आखिरी हफ्ते में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी, बैंक-दफ्तर भी रहेंगे बंदWeekly Weather: 24,25,26,27,28 और 29 अगस्त भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

कोतमा अनूपपुर हादसे के दिवंगतों के परिजनों को दी जाएगी 9-9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता | राज्य सरकार प्रभावित परिजन के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सघन रेस्क्यू ऑपरेशन पूर्ण, हादसे की होगी निष्पक्ष जांच

MPINFO
MP Info 05 अप्रैल 2026, 05:40 pm
कोतमा अनूपपुर हादसे के दिवंगतों के परिजनों को दी जाएगी 9-9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता | राज्य सरकार प्रभावित परिजन के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सघन रेस्क्यू ऑपरेशन पूर्ण, हादसे की होगी निष्पक्ष जांच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख और रेडक्रॉस से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिजन के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में एक लॉज भवन ध्वस्त होने की दुखद घटना के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे और प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि इस दुखद घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में जारी है।

शनिवार शाम से प्रारंभ हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन आज रविवार दोपहर तक जारी रहा। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, प्रशासन तथा एसईसीएल की टीमों ने आधुनिक मशीनों एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से मलबे के एक-एक हिस्से की गहन तलाशी ली। रेस्क्यू टीम ने मलबे से 3 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जबकि 3 अन्य व्यक्तियों के शव बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान हनुमान दीन यादव, रामकृपाल यादव और एक अन्य स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल पूरी रात घटनास्थल पर उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व करते रहे।

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि इस गंभीर हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल की टीमों, पुलिस बल एवं सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

हत्या के आरोपी को बचाने के बदले जमीन का सौदा? सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT जांच में खुलेंगी परतें
राष्ट्रीय

हत्या के आरोपी को बचाने के बदले जमीन का सौदा? सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT जांच में खुलेंगी परतें

गर्भवती महिला से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
राष्ट्रीय

गर्भवती महिला से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राखी से पहले हजारों श्रमिकों के लिए उमंग और उल्लास लेकर आई संबल योजना की राशि प्रदेश के 9149 संबल हितग्राहियों को मिली 203 करोड़ रुपए अनुग्रह सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2
मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, फिरोजाबाद में ठहरेंगी पांच विशेष ट्रेनें; दिल्ली-कानपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
राष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, फिरोजाबाद में ठहरेंगी पांच विशेष ट्रेनें; दिल्ली-कानपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

किसानों को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध कृषि तकनीक एवं योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी रही किसानों के आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से दतिया