Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लियामुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले शाजापुर जिले के पेंशनर्स | मंहगाई राहत घोषित करने के लिए मप्र-छग शासन की सहमति संबंधी विषय का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी | लगभग 6 हजार 200 करोड़ निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी लगभग 2500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगेबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई कोठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक आजएमआईडीएच योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज-लहसुन भंडारण संरचना के लिए आवेदन आमंत्रितसमय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ सख्तअपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़वानी की लाल मिर्च को दिलाएंगे जीआई टैग बड़वानी जिले में मनाया गया बलराम कृषि महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से सहभागिता कर किसानों को दीं शुरामपुरा नगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, हर हर महादेव गुरुदेव की तपोस्थली दत्तात्रेय मंदिर में होंगे भंडारे सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन UCC बिल MP में हुआ पास, सारंग बोले- चार शादी और हलाला पर लगेगी रोकपंख अभियान की समीक्षा बैठक 24 जुलाई कोबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई कोजनसुनवाई  में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाईमनासा पुलिस को मिली बडी सफलता एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार* *41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त* जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त संदेश: 117 आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

जन आंदोलन बन कर 7 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जल गंगा संवर्धन अभियान | जल गंगा संवर्धन अभियान ने जनभागीदारी का रचा नया इतिहास, सोशल मीडिया पर मिली वैश्विक पहुंच जल संरक्षण के 10,514 करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख 63 हजार से अधिक कार्य पूर्ण

MPINFO
MP Info 01 जुलाई 2026, 06:30 pm
जन आंदोलन बन कर 7 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जल गंगा संवर्धन अभियान | जल गंगा संवर्धन अभियान ने जनभागीदारी का रचा नया इतिहास, सोशल मीडिया पर मिली वैश्विक पहुंच जल संरक्षण के 10,514 करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख 63 हजार से अधिक कार्य पूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के मुख्य उद्देश्यों के साथ संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के साथ देश और विदेश के लगभग 7 करोड़ परिवारों तक अपनी पहुंच बनाकर जनभागीदारी का एक नया इतिहास रच दिया है।

आगामी मानसून में कम वर्षा की संभावना को देखते हुए पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने के दूरदर्शी उद्देश्य से शुरू हुआ यह महा अभियान 30 जून 2026 को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दृढ़ संकल्प से यह अभियान महज एक सरकारी कार्यक्रम न रहकर एक विराट वैश्विक जन आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है।

इस महाअभियान को सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला। ट्विटर (एक्स), फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सरकार के आधिकारिक माध्यमों द्वारा प्रतिदिन जागरूकता पोस्टर, लघु फिल्में और इन्फोग्राफिक्स साझा किए गए।

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान, #जल_है_तो_कल_है, #WaterConservation और #SaveWater जैसे हैशटैग्स के माध्यम से प्रदेश और देश के कोने-कोने तक जल संरक्षण का संदेश फैला, जिससे कुल 6 करोड़ 95 लाख 74 हजार 820 से अधिक लोगों तक इस अभियान की डिजिटल पहुंच सुनिश्चित हो सकी और लोग जल स्रोतों को सहेजने की मुहिम से सीधे जुड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सतत मॉनिटरिंग और विशेष डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से अभियान में पूरे राज्य में रिकॉर्ड स्तर पर कार्य किए गए। प्रदेश भर में 10,514 करोड़ रुपये की लागत से 3 लाख 63 हजार से अधिक जल संरचनाओं के निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य पूर्ण किए गए।

भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए रिकॉर्ड समय में 67,708 खेत-तालाब, 225 अमृत सरोवर और 97,614 कूप रिचार्ज संरचनाएं तैयार की गईं। इसके अलावा 10,000 से अधिक कुओं, नदियों और प्राचीन बावड़ियों की सफाई व सौंदर्यीकरण कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इन प्रामाणिक कार्यों की बदौलत मध्यप्रदेश जल संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य बना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर श्रमदान किया और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। 19 मार्च 2026 को इंदौर से इसके तीसरे चरण की शुरुआत करने से लेकर धार में देवी सागर तालाब के गहरीकरण, उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा, भोपाल के 'सदानीरा समागम' और राजगढ़ में आयोजित समापन समारोह तक उन्होंने सक्रिय सहभागिता की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकल्प दोहराया कि 'जल है तो कल है' और सरकार इसे सहेजने के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है, इसलिए जल संरक्षण के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। अभियान के समापन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए "एक पेड़ माँ के नाम" पौधरोपण अभियान और 1 जुलाई से "विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन" का भी भव्य शुभारंभ किया गया।

जल संरक्षण और जनभागीदारी के इस अभियान ने मध्यप्रदेश को देश में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया है। वहीं खण्डवा ने जल संचयन के क्षेत्र में देश का प्रथम जिला बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जल गंगा संवर्धन अभियान ने यह साबित कर दिया कि जब सरकार और समाज साथ आते हैं, तो जल संरक्षण केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सशक्त जन आंदोलन बन जाता है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

कांग्रेस विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया
राष्ट्रीय

कांग्रेस विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले शाजापुर जिले के पेंशनर्स | मंहगाई राहत घोषित करने के लिए मप्र-छग शासन की सहमति संबंधी विषय का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले शाजापुर जिले के पेंशनर्स | मंहगाई राहत घोषित करने के लिए मप्र-छग शासन की सहमति संबंधी विषय का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी | लगभग 6 हजार 200 करोड़ निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी लगभग 2500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी | लगभग 6 हजार 200 करोड़ निवेश कर प्रदेश में सेमीकंडक्टर परियोजना स्थापित करेगी कम्पनी लगभग 2500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को
नीमच

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा बैठक 24 जुलाई को

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक आज
नीमच

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी पालन के लिए विशेष सेल की बैठक आज