Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सौगात, ओडिशा सरकार ने शुरू की 'समर्पण' डिजिटल सेवापुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धाइंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएंपुणे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, कार्ट ने 17 जुलाई तक आरोपी टीचर को पुलिस हिरासत में भेजाइंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगीमुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिलमासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडरआदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर जानी आंगनवामुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला और संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने किया स्थल निरीक्षणमुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद | मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक निवेश का नया अवसर उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस भारत मंडपम में 16 जुलाई को भारत टैक्स-2026 में होंगे शामिलNCP-SP में फूट की खबरों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम, बोलीं- सभी 8 सांसद और विधायक एकजुट हैंरथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएंक्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही हैं अफवाहें

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएं

MPINFO
MP Info 15 जुलाई 2026, 09:55 pm
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएं

HTML clipboard मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्ट हवाई सेवा इंदौर-आबू धाबी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 से वित्त पोषित इस नियमित उड़ान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभी यह सेवा सप्ताह में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को) उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा कि इंदौर से आबू धाबी की यह सीधी उड़ान केवल 2 शहरों को ही नहीं, 2 मित्र देशों, दो समृद्ध संस्कृतियों और अनंत संभावनाओं को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है।

उन्होंने कहा कि यह हवाई सेवा मध्यप्रदेश के विकास, व्यापार, पर्यटन और वैश्विक निवेश को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले इंदौर से आबू धाबी जाने में करीब 8 घंटे लगते थे। अब सीधी हवाई सेवा ये दूरी केवल सवा तीन घंटे (3 घंटे 15 मिनट) में पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास भी दिए। इस रूट का संचालन 'टाटा समूह' और 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने विमानन नीति 2025 लागू की है।

इसके आधार पर आज इंदौर एयरपोर्ट से प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान (इंदौर से आबूधाबी) का शुभारंभ हमारे संकल्प की पूर्ति करेगा। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच हवाई सेवा और पीएमश्री हेली सर्विस की शुरुआत भी की है। इसके अंतर्गत रीवा से इंदौर, रीवा से दिल्ली और रीवा से रायपुर के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है, जो आगे भी जारी रहेंगी।

इसी प्रकार निकट भविष्य में जबलपुर से कोलकाता, भोपाल से रीवा, भोपाल से पटना, रीवा से कोलकाता की उड़ानें शुरू करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अंदर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री हेली सर्विस की शुरुआत की गई है। मध्यप्रदेश, देश का प्रथम राज्य है, जिसने सबसे पहले गरीब-जरूरतमंदों के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सौगात दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क स्थापित हों, इसके लिए राज्य सरकार इंदौर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर रही है। नई विमानन नीति के अंतर्गत इस अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा के लिए राज्य सरकार प्रति फ्लाइट लगभग 15 लाख रुपए वाइबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) वहन करेगी।

इससे इस रूट के यात्रियों पर हवाई किराये का भार भी घटकर लगभग आधा ही रह जाएगा। इसके साथ ही नीति में नये घरेलू हवाई मार्गों के लिये भी अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वाइबिलिटी गेप फंडिंग सहायता का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तेजी से एयरपोर्ट और हवाई सेवाओं का विकास हो रहा है।

राज्य सरकार ने पिछले ढाई साल में 3 नए एयरपोर्ट्स का शुभारंभ किया है। प्रदेश में 2 नए एयरपोर्ट उज्जैन और शिवपुरी में निर्माणाधीन हैं। आगामी कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश के 10 बड़े शहर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को रफ्तार देंगे। प्रदेश में प्रत्येक 100 किलोमीटर के दायरे में कमर्शियल एयरपोर्ट और एयरस्ट्रिप और प्रत्येक 45 किलोमीटर के दायरे में एक हेलीपैड का निर्माण प्रस्तावित है।

प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्थायी हेलीपैड बनाया जाएगा। यूएई की प्रशासनिक राजधानी आबू धाबी जुड़ गई प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश निरंतर बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रशासनिक राजधानी आबू धाबी के लिए शुरू हुई यह डायरेक्ट फ्लाइट प्रदेश के उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन तथा प्रवासी भारतीयों के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस नई हवाई सेवा से यात्रियों का समय बचेगा, आवागमन अधिक सहज और सुगम होगा, साथ ही मध्यप्रदेश और यूएई के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी।

प्रदेश में निवेश और रोजगार अवसरों का विस्तार और पर्यटन को भी नई उड़ान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-आबू धाबी की यह नियमित अंतर्राष्ट्रीय सेवा मध्यप्रदेश के साथ-साथ इंदौर की वैश्विक पहचान को और भी सुदृढ़ करेगी। यह हवाई सेवा मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डायरेक्ट फ्लाइट विकसित, आत्मनिर्भर और वैश्विक मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने में सरकार का एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह नई हवाई सेवा मध्यप्रदेश की दिनों-दिन बढ़ती आर्थिक शक्ति, निवेश संभावनाओं और वैश्विक एयरलाइंस के हम पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में एयरपोर्ट का विकास तेज गति से हो रहा है। बीते 12 वर्षों के कार्यकाल में लगभग 154 नए एयरपोर्ट बनें, जो एक इतिहास है। इंदौर एयरपोर्ट भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी हवाई संपर्क को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। इंदौर एयरपोर्ट की क्षमता 40 लाख यात्री प्रतिवर्ष है, बीते एक वर्ष में इंदौर एयरपोर्ट से 43 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो क्षमता से अधिक है।

इंदौर-पीथमपुर के आसपास औद्योगीकरण के विकास से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत यात्रियों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर एक नया टर्मिनट और रनवे की लंबाई बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री गोलू शुक्ला, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव तथा अन्य जनप्रतिनिधि, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी-कर्मचारी एवं यात्रीगण उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

रथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सौगात,  ओडिशा सरकार ने शुरू की 'समर्पण' डिजिटल सेवा
राष्ट्रीय

रथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सौगात, ओडिशा सरकार ने शुरू की 'समर्पण' डिजिटल सेवा

पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार
मध्यप्रदेश

पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धा

पुणे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, कार्ट ने 17 जुलाई तक आरोपी टीचर को पुलिस हिरासत में भेजा
राष्ट्रीय

पुणे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, कार्ट ने 17 जुलाई तक आरोपी टीचर को पुलिस हिरासत में भेजा

इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगी
मध्यप्रदेश

इंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगी