Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा, तंजावुर थाने के बाहर जुटे हजारों DMK समर्थकों में खुशी की लहरकुकडेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर की स्प्लेंडर से 58.840 किलो डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार7 साल में 274 भगोड़े लाए गए भारत, अब विदेश भागने से भी नहीं बचेंगे अपराधीनालियों में डाला गया लिक्विड कीटनाशक बना मुसीबत, बे स्वाद व दुर्गंधयुक्त हुआ कुएं का पानी; क्षेत्रवासियों में आक्रोशप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए फसल बीमा रथ को दिखाई गई हरी झंडीकलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई  लगातार जारीसमय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विभागों की परखी प्रगति5 हजार से अधिक किसानों के हित में बड़ा निर्णय, कवच योजना को मंजूरी | अपेक्स और जिला सहकारी बैंकों द्वारा 50 करोड़ की निधि की जाएगी निर्मित राज्य सरकार 25 करोड़ की अंशपूंजी करायेगी उपलब्ध जनजातीय कार्य विभाग के शैक्षणिक संवर्ग के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमानअरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र से किया आग्रहभाजपा मंडल रामपुरा की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर दिए दिशा-निर्देशजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 147 आवेदकों की समस्याएं'किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन', एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानीभाजपा के साथ नहीं जायेंगे NCPI नेता अबू ताहेर, तीन मुस्लिम सांसदों ने TMC में वापसी के दिये संकेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमनVideo : उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, चेन्नई में हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा

गंगा दशहरा (25 मई) पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए जल गंगा संवर्धन अभियान से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में जनभागीदारी को किया जाए प्रोत्साहित सभी जिले ऐसा नवाचार करें, जो राष्ट्रीय स्तर पर बनें उदाहरण मध्यप्रदेश जल संचय भागीद

MPINFO
MP Info 25 अप्रैल 2026, 09:35 pm
गंगा दशहरा (25 मई) पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए जल गंगा संवर्धन अभियान से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में जनभागीदारी को किया जाए प्रोत्साहित सभी जिले ऐसा नवाचार करें, जो राष्ट्रीय स्तर पर बनें उदाहरण मध्यप्रदेश जल संचय भागीद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 19 मार्च से आरंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। जिलों द्वारा अभियान के अंतर्गत कई नवाचार किए जा रहे हैं। सभी प्रदेशवासी अपने आस-पास की जल संरचनाओं की बेहतरी के कार्य से जुड़ें, इस उद्देश्य से 25 मई गंगा दशहरा पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं।

जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से इस अवसर पर ग्राम और वार्ड स्तर पर कुंआ, बावड़ी, तालाब, नहर आदि की सामूहिक सफाई, पौधरोपण, घाटों की सफाई और जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सामूहिक श्रमदान को प्रोत्साहित किया जाए। इन गतिविधियों में पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, व्यापारी संगठनों और अन्य संस्थाओं को जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 विभागों की 82 गतिविधियां चिन्हित की गई हैं।

जल संचय भागीदारी अभियान में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी है। डिंडोरी और खण्डवा जिले राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे हैं। सभी जिले ऐसा नवाचार करें, जो राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण बनें। प्रत्येक विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की मॉनीटरिंग की जाए तथा इस आधार पर जिलों की रैकिंग भी सुनिश्चित हो।

गर्मियों में जनसामान्य के लिए प्याऊ लगाने, पेयजल स्त्रोतों के आस-पास सफाई, स्कूल और आंगनवाड़ी स्तर पर पेयजल स्त्रोतों के जल का गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से जल संरक्षण के लिए समाज में वातावरण निर्माण के उद्देश्य से व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएं।

बैठक में बताया गया कि वन भूमि पर विकास कार्यों की अनुमति के लिए ऑनलाइन ऐप विकसित किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 6 हजार 232 करोड़ रूपए की लागत से 2 लाख 43 हजार 887 कार्यों का लक्ष्य है। अभियान में गतिविधियों के संचालन में खण्डवा, खरगोन, डिण्डोरी, राजगढ़ और बालाघाट प्रथम रहे।

नगरीय निकायों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, नाले-नालों की सफाई और सौन्दर्यीकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत प्रथम पांच जिले बैतूल, अशोकनगर, बालाघाट, डिण्डोरी और नरसिंहपुर रहे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण के साथ ही पाइप लाइनों और नलों के लीकेज सुधारने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।

जन अभियान परिषद से जुड़ी संस्थाएं प्रभात फेरियों, रैलियों, जल संगोष्ठियों, दीवार लेखन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम स्तर पर अभियान के लिए वातावरण निर्मित कर रही है। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, स्कूल शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, प्रदूषण नियंत्रण बार्ड, वन विभाग, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, जन अभियान परिषद, उच्च शिक्षा, संस्कृति विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास तथा राजस्व विभाग द्वारा संचालित की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

बैठक में कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक बर्णवाल तथा संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें