Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
तृणमूल संकट के बीच बोलीं ममता बनर्जी- भाजपा ने ईवीएम और काउंटिंग में की हेरफेरमौसम: झारखंड में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्टमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सादगी पूर्ण विवाह की प्रशंसा | खण्डेवाल परिवार को दी बधाईअमेरिकी आजादी के 250 साल: पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकतमुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुजलॉन ग्रुप के सीईओ श्री कपूर ने की भेंटमुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी में करेंगे 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास | औद्योगिक विकास विज़न को मिलेगा नया आयाम केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी होंगे शामिलपीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की दी शुभकामनाएंकम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | श्रीअन्न के उत्पादन को दें प्राथमिकता सरकार किसानों के हित में कर रही सभी व्यवस्थाएं24 घंटे में कमाल: रामपुरा पुलिस ने 13 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल किया दस्तयाबहर्ष फायरिंग : BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल कैद और 25 लाख मुआवजे की सजारेडक्रॉस नीमच में 6 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हालजिले में अब तक औसत 200.9 मि.मी. वर्षा दर्जवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई

छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | छात्रावासों तथा आश्रमों में सफाई, सुरक्षा और खाना बनाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय कार्य विभाग क

MPINFO
MP Info 15 अप्रैल 2026, 07:00 pm
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | छात्रावासों तथा आश्रमों में सफाई, सुरक्षा और खाना बनाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय कार्य विभाग क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित किया जाए। छात्रावासों और आश्रमों के प्रबंधन में जन अभियान परिषद और गायत्री परिवार जैसी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को जनजातीय कार्य विभाग की मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह वर्चुअल शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छात्रावासों और आश्रमों में खाना बनाने, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

छात्रावासों के संवेदनशील प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और मॉनिटरिंग की व्यवस्था हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग के लगभग 3000 आश्रम/ छात्रावास और अनुसूचित जाति विकास विभाग के लगभग 2000 आश्रम/ छात्रावास संचालित हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री गुलशन बामरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें