Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट

अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़वानी की लाल मिर्च को दिलाएंगे जीआई टैग बड़वानी जिले में मनाया गया बलराम कृषि महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से सहभागिता कर किसानों को दीं शु

MPINFO
MP Info 21 जुलाई 2026, 06:40 pm
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़वानी की लाल मिर्च को दिलाएंगे जीआई टैग बड़वानी जिले में मनाया गया बलराम कृषि महोत्सव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से सहभागिता कर किसानों को दीं शु

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बड़वानी के नाम में ही प्रकृति विराजी है। क्योंकि इस जिले का नामकरण ही 'बड़ के वन' यानी बरगद के विशाल वृक्षों से हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे बरगद का वृक्ष विशाल छाया, निरंतर मिलने वाली हरियाली का प्रतीक है, वैसे ही बड़वानी जिला यहां के लोगों की मेहनत और नवाचारों के बल पर पूरे देश में कृषि, उद्यमिता, नवाचार का नवीन उदाहरण बन रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मप्र विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष से बड़वानी जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि बलराम कृषि महोत्सव सबके लिए एक स्वर्णिम अवसर है।

उन्होंने किसानों विशेषकर युवा किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़-चढ़ कर इस कृषि महोत्सव में सहभागिता करें। खेती में तकनीक और नवाचार को शामिल करें। एग्री-स्टार्टअप प्रारंभ करें, आधुनिक कृषि तकनीक सीखें। सरकार की योजनाओं का लाभ और कृषि विशेषज्ञों की समुचित सलाह लें, सरकार आपके हर कदम पर साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सहभागिता से ही बलराम कृषि महोत्सव सफल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे मिर्च उत्पादक किसान अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर वैज्ञानिक खेती, आधुनिक ग्रेडिंग और उन्नत पैकेजिंग को अपना रहे हैं। इससे बड़वानी की मिर्च की मांग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बड़वानी की लाल मिर्च को 'जीआई टैग' दिलाने के लिए प्रयास कर रही है। एक बार यह टैग मिल गया, तो दुनिया के बाजारों में बड़वानी की मिर्च का पेटेंट हो जाएगा और ग्लोबल ब्रांड के रूप में नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर बड़वानी जिले के पानसेमल विधायक श्री श्याम बरडे भी उपस्थित थे।

सिंचाई क्षमता का विस्तार, खाद-बीज की कोई कमी नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फसल अच्छी तभी होगी, जब खेतों के टेल-एण्ड तक पानी पहुंचेगा। हमारी सरकार बड़वानी में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेंधवा, निवाली, पाटी, नागलवाड़ी उद्वहन योजना और शहीद भीमा नायक सागर (लोअर गोई) परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से बड़वानी जिले के 319 गांवों की 1.21 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वानी हमारा शुभंकर है। किसान कल्याण वर्ष की पहली ऐतिहासिक 'कृषि कैबिनेट' हमने यहीं की थी। इसमें हमारी सरकार का प्रमुख फोकस सिंचाई क्षमता के अभूतपूर्व विकास पर रहा।

हम राज्य की सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर तक करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वानी के किसानों से खेतिया कृषि उपज मंडी को एक सर्वसुविधायुक्त 'आदर्श मंडी' के रूप में अपग्रेड और विकसित करने का जो वादा हमने किया है, उसे भी पूरा करेंगे।

सिंचाई, खाद और बीज हमारी प्राथमिकता हैं। किसान किसी भी तरह के भ्रम में न आएं, प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को उत्तम क्वालिटी के बीजों के लिए बाहर न भटकना पड़े, इसके लिए बड़वानी में 50 एकड़ के विशाल क्षेत्र में 'आदर्श बीज उत्पादन केंद्र' भी स्थापित किया जा रहा है।

'हीरे जैसे सपूत' और 'सोने जैसी फसल' के लिए मशहूर है बड़वानी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़वानी की धरती 'हीरे जैसे सपूत' और 'सोने जैसी फसल' के लिए प्रसिद्ध है। इस पवित्र माटी को जननायक भीमा नायक और खाज्या नायक जैसे 'वीर और स्वाभिमानी' सपूतों ने अपने त्याग और परम परिश्रमी किसान भाइयों ने अपने पसीने से सींचा है।

यहां की कमाल की कपास, लाजवाब केले और बेजोड़ मिर्च देश-विदेश में अपनी धाक जमा रही है। यहां के किसानों की खेती-किसानी के प्रति निष्ठा और कार्य संस्कृति को नमन है। उन्होंने कहा कि बड़वानी जिले ने यह साबित किया है कि अगर आधुनिकता और समय के साथ कदम मिलाते हुए खेती की जाए, तो अन्न के गोदाम और तिजोरी दोनों को भरा जा सकता है।

कपड़ा उद्योग के केंद्र में बड़वानी, पीएम मित्रा पार्क का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के सामर्थ्य से हम मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। कपास का रिकार्ड उत्पादन बड़वानी की सबसे बड़ी पहचान है। सेंधवा, राजपुर और पाटी के किसान तो कमाल ही कर रहे हैं।

यहां के किसान लगभग 5 हजार हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में 'हाई डेंसिटी प्लांटिंग सिस्टम जैसी अत्यंत आधुनिक तकनीक से कपास उगा रहे हैं। जिससे उत्पादन, गुणवत्ता और आय बढ़ी तथा मेहनत, लागत और समय घटा है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

दक्षिण भारत कपड़ा मिल संघ से लिंकेज के जरिए किसानों को खरीदारों, निर्यातकों एवं बाजारों से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों की कपास को इंटरनेशनल मार्केट और ऊंचे दाम मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी धार जिले में देश का सबसे बड़ा 'पीएम मित्रा' पार्क बन रहा है, यह बड़वानी जिले के किसानों का भी भाग्य बदल देगा।

'खेत से फैक्ट्री तक के विजन का सबसे बड़ा लाभ कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा। यहां के खेतों की कपास 'पीएम मित्रा' पार्क की मिलों में जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर कपास के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़ेंगे और हमारे हजारों युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा।

बड़वानी के केलों को मिला वैश्विक बाजार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे किसानों ने ड्रिप सिंचाई और आधुनिक 'टिश्यू कल्चर' तकनीक के दम पर ऐसी कमाल की खेती की है कि बड़वानी के केले की मिठास ने खाड़ी देशों के अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सबको लुभा रखा है।

हमारी सरकार राजपुर तहसील के घटवा में जो 'मेगा फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर' विकसित कर रही है। इससे केला उत्पादक किसानों का भाग्य बदलेगा। यहां आधुनिक पैकहाउस, कोल्ड चेन और ग्रेडिंग यूनिट्स लगाई जाएंगी, जिससे केले की शेल्फ-लाइफ बढ़ेगी और हमारे किसान उत्पादक संगठनों को बड़ी कंपनियों से जोड़ा जाएगा।

हम यहां प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन की ऐसी चेन खड़ी करेंगे, कि बड़वानी का केला यहीं से ब्रांड बनकर विदेशों में एक्सपोर्ट होगा। किसानों को मिलेगा बाजार दर से पूरे 4 गुना अधिक मुआवज़ा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों का आर्थिक भार कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

अब पूरे वर्ष के लिए एक ही फसल ऋण स्वीकृत होगा और उसे चुकाने के लिए पूरे 12 महीने का पर्याप्त समय मिलेगा। विकास कार्यों के लिए यदि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी किसान की कृषि भूमि का भू-अर्जन (अधिग्रहण) किया जाता है, तो हमारी सरकार अब उस किसान को बाजार दर से पूरे 4 गुना अधिक मुआवज़ा देगी।

उन्होंने कहा कि बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए हमने प्रदेश के 7 लाख से अधिक सोयाबीन किसानों के खातों में 1 हजार 475 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। अब सरसों और धान को भी भावांतर भुगतान योजना में शामिल कर लिया है, ताकि किसानों को सही दाम मिले। उन्होंने कहा कि धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अलग से राशि दी जा रही है।

प्रदेश में पहली बार कोदो-कुटकी की एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदी की है और किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस का भुगतान किया है। हम किसानों को रोजाना 10 घंटे निर्बाध बिजली दे रहे हैं। आने वाले समय में इसे 24 घंटे करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी को खत्म करने के लिए 'ई-विकास प्रणाली' लागू की गई है।

प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। कम से कम 25 दुधारू पशुओं की डेयरी खोलने पर सरकार 42 लाख रुपये तक का लोन और 33 प्रतिशत तक अनुदान (सब्सिडी) दे रही है। साथ ही प्रति गाय मिलने वाली राशि 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खेतों में सौर ऊर्जा उत्पादन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बड़वानी को रेल कनेक्टीविटी मिलने जा रही है। यह जिले के विकास और व्यापार को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
राष्ट्रीय

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
राष्ट्रीय

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव