Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

Video News: हरियाली तीज पर अग्रदीप महिला क्लब का भव्य आयोजन, महिलाओं में दिखा उत्साह और उल्लास

Author
Admin Malwa First 27 जुलाई 2025, 01:04 pm
Video News: हरियाली तीज पर अग्रदीप महिला क्लब का भव्य आयोजन, महिलाओं में दिखा उत्साह और उल्लास

हरियाली तीज पर अग्रदीप महिला क्लब का भव्य आयोजन, महिलाओं में दिखा उत्साह और उल्लास

नीमच। हरियाली तीज पर अग्रदीप महिला क्लब का भव्य आयोजन, महिलाओं में दिखा उत्साह और उल्लास। अग्रवाल समाज के महिला संगठन अग्रदीप महिला क्लब द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हरियाली तीज उत्सव रविवार को सीएसवी अग्रहो भवन, नीमच में पारंपरिक उल्लास और आधुनिक रंग-रूप में धूमधाम से मनाया गया। आयोजन स्थल पर मेले जैसा माहौल नजर आया, जहां महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तीज उत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और मेलाभरे वातावरण के बीच बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रितु दीपक गर्ग ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह उत्सव न केवल महिलाओं के लिए मनोरंजन और सामाजिक मिलन का माध्यम है बल्कि उनके भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच देने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि “हरियाली तीज महिलाओं के सोलह श्रृंगार का महोत्सव है, जिसमें हर महिला पूर्ण साज-सज्जा में शामिल होती है।”कार्यक्रम में नवविवाहिताओं की पहली तीज, प्यारी जोड़ी, खास रिश्ता गेम्स, लकी ड्रा, हाउजी शो जैसी आकर्षक गतिविधियों ने उपस्थित महिलाओं को खूब आनंदित किया।इसके अलावा सेल्फी कॉर्नर और बच्चों के लिए गेम ज़ोन भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। विभिन्न स्टॉल्स जैसे मनिहारी सामान, फूड स्टॉल्स, राखियों की दुकानें आदि ने कार्यक्रम को मेले का रूप दे दिया।

पूर्व अध्यक्ष शिवा मित्तल ने जानकारी दी कि अग्रदीप महिला क्लब द्वारा तीज महोत्सव वर्ष 2011 से निरंतर मनाया जा रहा है। यह आयोजन उन महिलाओं के लिए विशेष होता है, जो घर पर रहकर लघु व्यवसाय या हस्तकला से जुड़ी हुई हैं। उन्हें इस मंच पर स्टॉल लगाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि पहली तीज मना रहीं नवविवाहित महिलाओं के लिए विशेष सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।

इस भव्य आयोजन में क्लब की सचिव रितु मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रिया गर्ग, उपाध्यक्ष रुचि गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी उपस्थित रहीं और तीज के इस महोत्सव को यादगार बनाया। आयोजन ने नारी सशक्तिकरण, परंपरा और संस्कृति के अद्भुत समन्वय को प्रस्तुत करते हुए नीमच की सामाजिक गतिविधियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा।

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा