Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराईमुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर | ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभकृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनलाइन किसानों से की चर्चा | प्रशासन पूरी तैयारी के साथ किसानों की सहायता के लिए तत्पर रहे आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और सिंचाई में विस्तार से बनेगा समृद्ध मध्यप्रदेश

निरोग्यम अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम- डॉक्टर पाटीदार

Author
Admin Malwa First 05 फ़रवरी 2025, 05:22 am
निरोग्यम अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम- डॉक्टर पाटीदार

रामपुरा तहसील मुख्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा 3 फरवरी से प्रारंभ हुए निरोग्यं अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक मांगलिक भवन रामपुरा मैं आयोजित किया गया इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल रामपुरा के डॉक्टर प्रमोद पाटीदार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के एल सूर्यवंशी मंचासीन रहे डॉक्टर प्रमोद पाटीदार ने प्रशिक्षण के दौरान आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता cho वार्ड प्रभारी एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि निरोग्यम नीमच अभियान की तैयारियों की समीक्षा जिले में नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सांसद एवं विधायकगणों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से 3 फरवरी 2025 से नीमच जिले में 21 दिवसीय निरोग्यम नीमच प्रारंभ किया जा रहा है। 100 दिवसीय निक्षय अभियान- निरोग्यम नीमच अभियान के तहत में शतप्रतिशत घरों का सर्वे कर स्क्रीनिंग की जावेगी और शिविर लगाकर संभावित रोगियों के एक्स रे करवाए जाएंगे। चिन्हित टी.बी. रोगियों को फूड बास्केट भी वितरित की जाएगी। सुपोषित नीमच के तहत इस अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे कर सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन कर जरूरतमंद बच्चों को पूरक पोषण आहार दिया जाएगा और कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करवाया जाएगा।

आरबीएसके कार्यक्रम निरोग्यम नीमच अभियान के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात विकृति वाले
बच्चों को चिन्हित करए उनका फालोअपए रेफर करए उपचार करवाया जाएगा
मिशन इंद्रधनुष- इस अभियान के तहत डोर टू डोर सर्वे करवाकर शतप्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कर 100 फीसदी सेचुरेशन कर मिशन इंद्रधनुष में शामिल किया जाएगा।आरसीएच अभियान निरोग्यम नीमच के तहत प्रसव पूर्व जॉच से शेष रही गर्भवती महिला का शतप्रतिशत पंजीयन एवं निर्धारित 4 एएनसी (प्रसव पूर्व जॉच) करवाई जाएगी। जिससे कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें न्यूट्रीशन बास्केट भी वितरित की जाएगी। साथ ही गंभीर एनिमिक गर्भवती महिला को आयरन सुक्रोश का डोज दिया जावेगा।आयुष्मान भारत योजना निरोग्यम नीमच के तहत आयुष्मान पंजीयन से शेष रहे हितग्राहियों और 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी हितग्राहियों का डोर टू डोर सर्व के माध्यम से चिन्हांकन करए शेष हितग्राहियों का शतप्रतिशत पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य अमला घर-घर सर्वे कर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार सुविधा एवं फूड बास्केट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सर्व में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर शेष रहे दिव्यांगों को दिव्यंगता प्रमाण पत्र एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे

Ad

ताज़ा खबरें