Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 1.75 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Author
Admin Malwa First 09 अगस्त 2024, 12:00 pm
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 1.75 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 1.75 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने की पत्रकारगणों से चर्चा

नीमच।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 1.75 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा प्रदेश एवंजिले में 9 से 15 अगस्‍त तक मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नीमच जिले के लगभग 1.75 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जावेगा। जिले में ना‍गरिकों, आमजनों को सहजता से तिरंगे की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा रही है। यह बात हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्‍बोधित करते हुए कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने कही।

इस मौके पर एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीयएवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

पत्रकारगणों से चर्चा करते हुए कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा कि 9 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास पर आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का जिले में सीधा प्रसारण किया जावेगा। दस अगस्‍त को तिरंगा सभा का आयोजन, ग्राम पंचायतों में किया जावेगा। श्‍योपुर से मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आतिथ्‍य में लाडली बहना योजना एवं श्रावण उत्‍सव कार्यक्रम में तिरंगा प्रतिज्ञा भी दिलाई जावेगी। इस कार्यक्रम का श्‍योपुर से जिला विकासखण्‍ड, ग्राम पंचायत स्‍तर एवं नगरीय निकाय स्‍तर पर सीधा प्रसारण भी किया जावेगा।

जिले में 11 अगस्‍त को स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के माध्‍यम से तिरंगा रैली, देशभक्ति गीतों के माध्‍यम से वाहन रैली, बाईक रैली का आयोजन किया जाकर, हर घर तिरंगा लगाने के लिए आमजनों को जागरूक किया जावेगा। देशभक्ति पर आधारित सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में 12 अगस्‍त को प्रात: 10 बजे तिरंगा रैली आयोजित की जावेगी और हाथों में तिरंगा लिए हुए सैल्‍फी, भारत सरकार की वेबसाईड हर घर तिरंगा काम पर अपलोड की जावेगी। तिरंगा मैराथन का आयोजन भी किया जावेगा।

जिले के 13 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्‍मारकों पर श्रृद्धांजली कार्यक्रम किए जाएंगे। महापुरूषों की प्रतिमा पर सजावट, लाईटिंग भी की जावेगी। नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत स्‍तर पर नागरिकों के माध्‍यम से बाजार, दुकानों व घरो पर तिरंगा लगाया जावेगा। जिले में 14 अगस्‍त को तिरंगा साईकिल रैली आयोजित की जावेगी।

तिरंगा सैल्‍फी लेकर, वेबसाईड पर अपलोड की जावेगी। स्‍वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्‍त को शासकीय कालेजों, विद्यालयों में ध्‍वजारोहण कार्यक्रम, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे। चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण भी किया जावेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस  विभाग व्‍दारा वाहन रैली निकाली जावेगी और पुलिस बैण्‍ड व्‍दारा भी राष्‍ट्रभक्ति गीतों की प्रस्‍तुति देते हुए रैली में भाग लिया जावेगा।

20 सितम्‍बर  को रक्‍तदान अभियान

जिले में 20 सितम्‍बर  2024 को रक्‍तदान महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री जैन ने बताया कि इस रक्‍तदान महाअभियान के तहत प्रथम बार रक्‍तदान के लिए युवाओं, आमजनों को प्रेरित कर उनसे रक्‍तदान करवाया जावेगा। इस अभियान के तहत पहली बार रक्‍तदान करने वाले ब्‍लड डोनर पर फोकस किया जा रहा है।

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल