Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

उमराव सिंह गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र नीमच

Author
Admin Malwa First 02 नवंबर 2023, 06:56 am
उमराव सिंह गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र नीमच

नीमच। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने किसानों के कल्याण के नाम पर धोखा किया है। खाद की कीमतें बढ़ा दी और वजन घटा दिया। खाद लेने के लिए किसानों को दिन भर लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि सोसायटी के लोग कह देते हैं खाद खत्म हो गई। किसान ठगा जा रहा है। फसलें बर्बाद हुई तो मुआवजे के पते नहीं हैं। दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार ने फसल खराब होने पर बिना सर्वे के मुआवजा दिया।

यह कथनी और करनी का अंतर किसानों को समझना पड़ेगा। यह बातें किसान नेता और कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने ग्रामीणांचल में चौपालों पर किसान परिवारों से रूबरू होते हुए कही। श्री गुर्जर हनुमंतिया व्यास की चौपाल पर ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे तो किसानों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। यहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। भाटखेड़ा में केलों से तोलकर स्वागत किया। केलूखेड़ा में उमरावसिंह ने कन्या चरण वंदन कर जनसंपर्क प्रारंभ किया।

यहां गुर्जर ने कहा कि ऐसे को वोट मत देना जो जीतने के बाद धन्यवाद देने तक नहीं आते हैं। भाजपा का विकास विज्ञापनों में दिखता है धरातल पर नहीं। मैं आपके बीच का व्यक्ति हूं, कभी भी कांग्रेस-भाजपा नहीं किया, जो आया उसकी मदद की। मैंने अपना फर्ज निभाया अब आपकी बारी है।

महिलाएं बोली- चिंता मत करजो उमरावजी-
चिंता मत करजो उमरावजी, केलूखेड़ा आड़ी ती थाने जिताई ने मोकलांगा। मी जावांगा थांके लिए घर-घर वोट मांगवा, ने वोट नकावांगा भी मी। ये उत्साहजनक बातें केलूखेड़ा और आसपास के गांवों की महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर को आश्वस्त करते हुए जनसंपर्क के दौरान कही। गांवों में बड़ी तादाद में महिलाएं घरों और खेतों से निकलकर चौपालों पर आई और उमरावसिंह का जोरदार स्वागत किया। हमेरिया में महिषासुर मर्दिनी माता का पूजन कर गुर्जर ने जनसंपर्क शुरू किया। यहां महिलाओं ने उन्हें सड़क और बिजली की समस्या बताई और चुनाव जीतते ही प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन लिया।

102 वर्ष के बुजुर्ग ने दिया  जीत का आशीर्वाद- गांव बामनिया पहुंचने पर 102 वर्षीय रोड़ा जी पाटीदार एवं 85 वर्षीय रामलाल पाटीदार ने उमरावसिंह गुर्जर का स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद दिया। माल्या में ढोलधमाकों के साथ गुर्जर का जनसंपर्क जलसा निकला। पिपलिया व्यास में उमरावसिंह को वाहन से उतारकर युवाओं ने बाइक पर बैठाया और गांव में बाइक रैली निकाली गई। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और रंग-गुलाल उड़ाया।

कुमारी निधि ने विजय तिलक लगाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने गुर्जर को लड्डुओं से तोलकर जीत के प्रति आश्वस्त किया। गुर्जर के जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
दोपहर बाद तक कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने सकरानी, केनपुरिया, टांट्या खेड़ी, ठिकरिया और मेलकी मेवाड़ आदि गांवों में सघन जनसम्पर्क किया।

इसके बाद उन्होंने नीमच सिटी में मतदाताओं से भेंट की। ग्रामीणांचल में जनसंपर्क के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह भंवरासा, नाथूसिंह राठौर, भारतसिंह खींची, दिग्विजय सिंह आमलिखेड़ा, हरगोविंद दीवान, प्रहलादसिंह चलदु, सरपंच शान्तिलाल अडमालिया, योगेश प्रजापति, बालमुकुंद पाटीदार, मुन्ना शर्मा, कंवरलाल व्यास, बंशीलाल बंजारा, गोरिलाल चौहान, तूफान गरासिया, रणजीतसिंह बबली तंवर, राकेश उपाध्याय, धनराज पाटीदार, गोविंद धनगर, गोवर्धन ओढ़, राजू नायक, कन्हैयालाल पंडित, चांदमल पोरवाल, पप्पू भाटी, केशुराम पाटीदार सहित विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज गुर्जर का जनसंपर्क इन गांवों में-
गुरुवार 2 नवंबर कांग्रेस उम्मीदवार उमरावसिंह प्रातः 8 बजे कनावटी, 9.30 बजे डुंगलावदा, 10.30 बजे चंगेरा, 11 बजे सगराना, 12 बजे घसुंडी बामनी, 1 बजे चेनपुरा खदान, 2.30 बजे नेवड़ और दोपहर 3.30 बजे सरवानिया बोर में ग्रामीणों से भेंट करेंगे।
जाजू बिल्डिंग से जनसंपर्क-
शाम 4.30 बजे से कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह नीमच शहर के पुस्तक बाजार, जाजू बिल्डिंग से बारादरी एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसम्पर्क करेंगे।

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल