Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

स्‍वसहायता समूहों के माध्‍यम से नीमच जिले में 11 हजार लखपति दीदीयॉं बनी है- श्री सुधीर गुप्‍ता

Author
Admin Malwa First 02 अगस्त 2025, 12:21 pm
स्‍वसहायता समूहों के माध्‍यम से नीमच जिले में 11 हजार लखपति दीदीयॉं बनी है- श्री सुधीर गुप्‍ता

स्‍वसहायता समूहों के माध्‍यम से नीमच जिले में 11 हजार लखपति दीदीयॉं बनी है- श्री सुधीर गुप्‍ता

सांसद की अध्‍यक्षता में नीमच में दिशा कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच। आजीविका मिशन के तहत नीमच जिले में 4983 स्‍व सहायता समूह गठित किए गए है। इन समूहों में नीमच जिले के 45 हजार परिवार जुड़े है। तीन हजार से अधिक समूहों को 46 करोड़ से अधिक का रिवाल्विंग फण्‍ड एवं 1929 समूहों को कुल 899 करोड़ की ऋण राशि विभिन्‍न आर्थिक गतिविधियॉं संचालित करने के लिए उपलब्‍ध करवाई गई है। यह जानकारी नीमच, मंदसौर, जावरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में आजीविका मिशन द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दी। बैठक में जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, मनासा विधायक प्रतिनिधि श्री बगदीराम गुर्जर, समिति सदस्‍य, नीमच न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा, पूर्व न.पा.उपाध्‍यक्ष श्री महेन्‍द्र भटनागर, श्री राकेश पप्‍पु जैन, श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, श्री आदित्‍य मालू, श्री हेमंत हरित, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, श्री रतनलाल मालावत, सहित सभी नगरीय निकायों के अध्‍यक्षगण एवं समिति सदस्‍यगण तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सांसद ने सभी विभागों से अपेक्षा की, कि वे विभाग द्वारा की जाने वाली सार्वजनिक गतिविधियों की जानकारी सूचना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध करवाए। उन्‍होने कहा, कि सांसद के पत्रों का उत्‍तर 7 दिवस में देना अनिवार्य है। सांसद ने कहा, कि विकास कार्यो, निर्माण कार्यो का अवलोकन करने की अपेक्षा रखते है। समय-समय पर सांसद कार्यालय से समय लेकर विकास कार्यो का निरीक्षण अवश्‍य करवाए।

विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सुझाव दिया, कि वन अनुमति के नाम पर सड़कों का निर्माण कार्य ना रोका जाए। जो भी प्रक्रिया हो, उसे पूर्ण कर निर्माण कार्य अविलम्‍ब प्रारंभ करवाया जाना चाहिए। विधायक श्री सखलेचा ने पौधारोपण के कार्य के लिए स्‍थानीय विधायक से चर्चा कर कार्य चयनित करने का भी सुझाव दिया। उन्‍होने ग्राम वन समितियों व अन्‍य समितियों के गठन प्रक्रिया एवं समितियों के गठन के कार्यक्रम की सूचना स्‍थानीय विधायकों को भी उपलब्‍ध कराने का सुझाव दिया।

बैठक में सांसद श्री गुप्‍ता ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान कहा, कि म.न.रे.गा. के लेबर बजट का उपयोग, पंचायतों की रैकिंग प्रणाली का विकास कर रैंक के आधार पर करने के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि श्री बगदीराम गुर्जर ने ग्राम कुण्‍डालिया के वाटरशेड राशि के दुरूपयोग की जॉंच उपरांत दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करने का सुझाव दिया।

उन्‍होने पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण मित्रों को प्रदाय की गई,स्‍कूटी का अन्‍य लोगो द्वारा उपयोग करने की बात कही। इस पर सांसद ने स्‍कूटी पर योजना का नाम एवं विवरण लिखवाने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने परिवहन विभाग की समीक्षा में सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी आरटीओ को दिए। उन्‍होने सभी निर्माण विभागों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही निर्माण कर्यो का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित समिति सदस्‍यों ने भी महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में उद्योग, जल जीवन मिशन द्वारा संचालित कार्यो, योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में सांसद ने जल जीवन मिशन के कार्यो, रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन कार्य की गुणवत्‍ता जॉंच एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सीईओ की अध्‍यक्षता में तीन सदस्‍यीय समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विधायक श्री सखलेचा के सुझाव पर जिले के सभी गिट्टी क्रेशरों पर डस्‍ट प्रबंधन निर्धारित नियमों का एक माह में पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी खनिज अधिकारी को दिए गए।

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा