Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराई

यातायात नियम मानने वालों को फूलों से सम्मान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

Author
Admin Malwa First 26 दिसंबर 2025, 03:39 pm
यातायात नियम मानने वालों को फूलों से सम्मान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

यातायात नियम मानने वालों को फूलों से सम्मान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

नीमच यातायात पुलिस का अनोखा अभियान, 8 ऑटो जप्त, चालानी कार्रवाई जारी

नीमच। नीमच जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को एक सराहनीय और सख्त अभियान चलाया गया। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया गया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, सूबेदार सुरेश सिसोदिया, एएसआई महेंद्र राणा, प्रधान आरक्षक गोपाल सोनी, आरक्षक कृष्ण सैनी सहित यातायात टीम ने नीमच शहर में विशेष अभियान चलाया।
अभियान के तहत हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले एवं सीट बेल्ट लगाकर चारपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई।
इसके अलावा शहर में संचालित ऑटो रिक्शाओं के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। कुल 25 ऑटो चेक किए गए, जिनमें से 8 ऑटो के दस्तावेज अधूरे पाए गए। बीमा, परमिट, फिटनेस, पीयूसी सर्टिफिकेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस जैसी आवश्यकताओं की कमी पाए जाने पर ऑटो को यातायात थाना में जप्त किया गया। नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किए जाएंगे।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अपील
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपने की अपील की है।

Ad

ताज़ा खबरें