Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराईमुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर | ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभकृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनलाइन किसानों से की चर्चा | प्रशासन पूरी तैयारी के साथ किसानों की सहायता के लिए तत्पर रहे आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और सिंचाई में विस्तार से बनेगा समृद्ध मध्यप्रदेश

झांतला में धाकड़ समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन, सम्पन्न । सम्मेलन में,82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Author
Admin Malwa First 09 फ़रवरी 2026, 01:50 pm
झांतला में धाकड़ समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन, सम्पन्न ।  सम्मेलन में,82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

झांतला में धाकड़ समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन, सम्पन्न ।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मितव्ययिता, व,फिजूल खर्ची को रोककर समाज को जागरूक करना है।
ऐतिहासिक सम्मेलन में,82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

रतनगढ़ – सिंगोली रतनगढ़ धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वाधान में द्वितीय धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 फरवरी रविवार को भैरुनाथ की नगरी झांतला में स्थित स्वामी विवेकानंद खेल मैदान पर बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु व कई राज नेताओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
स्वयंभू भेरू नाथ की पावन नगरी झांतला में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान 82 जोड़ो ने वैवाहिक बंधन में बंधकर एक दूसरे का हाथ थामा।
इस कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर, इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ भीलवाड़ा पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़,राकेश पप्पू जैन नीमच संत रामप्रिय दास जी महाराज थड़ोद, धाकड़,जन नेता राजकुमार अहीर ,प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार, धाकड़ समाज के पूर्व अध्यक्ष समंदर पटेल, कांग्रेस के सक्रिय नेता बाल किशन धाकड़ लाड़पूरा, हेमलता धाकड़ कंजार्डा युवा धाकड़ समाज अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़, पूर्व विधायक चुन्नीलाल धाकड़ , शंभू लाल धाकड़ जिला पंचायत प्रतिनिधि, दयाराम धाकड़ खाचरोद,पूरणमल अहीर, अर्जुन धाकड़ नीम का खेड़ा,पूर्व सरपंच बंशीलाल धाकड़ महुपुरा पुरण, मोतीलाल धाकड़,
राधेश्याम धाकड़ ओंकार लाल धाकड़ सरपंच प्रतिनिधि विनोद धाकड़, नानालाल धाकड़ पूर्व अध्यक्ष, सभी अतिथियों ने मुख्य रूप से सामूहिक विवाह सम्मेलन पर अपने विचार रखते हुए कहा
की,सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता मितव्ययिता फिजूल खर्ची सादगी समानता का संदेश देना है। यह आयोजन विवाह,में होने वाली फिजूल खर्ची और दिखावे को रोककर आर्थिक बोझ कम करने का प्रभावी माध्यम है। जो समाज को एकता और समानता के सूत्र में बांधती है। जो समाज में नवचेतना व जागृति का काम करेगा धाकड़ समाज किसान व देश का अन्नदाता है। समाज धीरे-धीरे रूढ़िवादिता व कुरीतियों को खत्म करके आगे बढ़ रहा है ऐसे आयोजनों से समाज में बाल विवाह पर भी लगाम लग रही है। आज समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
महंगाई के इस दौर में जहां एक और मध्यम व गरीब वर्ग देखा देखी में वैवाहिक समारोह में लाखों रुपए खर्च कर कर्ज में तले दबे जा रहा है।
उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन में गायत्री परिवार द्वारा विवाह संपन्न करवाया गया वह कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया
पूरे पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया हुआ सावरा गया बड़े-बड़े होल्डिंग्स तोरण द्वार लाइटिंग , विशाल,पंडाल से लेकर पार्किंग पेयजल उक्त सम्मेलन को लेकर समाज जनों द्वारा समाज का तन मन धन से सहयोग रहा है। इस सम्मेलन में दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न पदों पर पदासीन थे।उक्त सम्मेलन , में समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति संयोजक ओम धाकड़ इंदौर ने किया!
आभार अभिव्यक्ति समिति अध्यक्ष छितरमल धाकड़ द्वारा कि गई।
इस कार्यक्रम में तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा आर आई पटवारी प्रकाश शुक्ला सहित समस्त प्रशासनिक अमला मीडिया सहित सभी समितियों व क्षेत्र वासी धाकड़ समाज आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।

Ad

ताज़ा खबरें