Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष का मिला सम्मान: छात्र आंदोलनों के युवा चेहरे सोमिल सोनी बने NSUI नीमच जिलाध्यक्षअस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने मांगी छुट्टी, बोले- मैं ठीक हूं, संसद मार्च में जाने देंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराई

हाई प्रोफाइल परिवार की महिला की हत्या का महज 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के उद्देश्य से की थी महिला की हत्या

Author
Admin Malwa First 13 जुलाई 2025, 12:03 pm
हाई प्रोफाइल परिवार की महिला की हत्या का महज 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के उद्देश्य से की थी महिला की हत्या

हाई प्रोफाइल परिवार की महिला की हत्या का महज 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के उद्देश्य से की थी महिला की हत्या

नीमच। नीमच में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले का नीमच पुलिस ने खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया है। शहर के हाइप्रोफाइल परिवार की 55 वर्षीय महिला लीला देवी गोयल की शुक्रवार रात 8 बजे उनके ही घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। घटना की सूचना पर नीमच एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और टीआई पुष्पा सिंह चौहान ने तत्काल मौके पर पहुच जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने इस मामले में कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बयानों और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया।

इस हत्या के मामले में नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस मामले को महज 24 घंटे में ही ट्रेस करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। नीमच के बघाना निवासी आरोपी अर्जुन पिता मुन्नालाल मीणा उम्र 34 वर्ष ने एक से डेढ़ साल पहले इस महिला के घर में पुताई का कार्य किया था। उसी पुताई कार्य के दौरान उसने दोनों अकेले रह रहे बुजुर्ग पति पत्नी की सारी दिनचर्या पता कर ली थी।

उसी के चलते उसने पहले 15 दिन से महिला के घर पर नजर रखी और शुक्रवार रात को लीला देवी को घर मे अकेली पा कर महिला का चाकू से गले पर दो वार कर हत्या की, फिर अलमारी में रखे 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर भाग निकला था। आरोपी ने 6 माह पूर्व भी उसने उसी घर मे 32 हजार रुपये की चोरी की थी।
मर्डर करने के बाद अर्जुन मीणा ने अपने दोस्त लाभचंद उर्फ बंटी पिता कन्हैयालाल कुमार उम्र 43 वर्ष निवासी बघाना नीमच की सहायता से वहां से मोटर साईकल से फरार हो गया। जिसे नीमच पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Ad

ताज़ा खबरें