Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

एमपी कांग्रेस में थम नहीं रही अंदरूनी कलह, दूसरी लिस्ट के बाद भी कई सीटों बागियों ने बुलंद की आवाज

Author
Admin Malwa First 20 अक्तूबर 2023, 02:07 pm
एमपी कांग्रेस में थम नहीं रही अंदरूनी कलह, दूसरी लिस्ट के बाद भी कई सीटों बागियों ने बुलंद की आवाज

ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीद थी कि इस लिस्ट के बाद बागियों की चुनौती दूर होगी लेकिन यह और बढ़ती मालूम पड़ रही है। हालांकि कांग्रेस ने दूसरी सूची में तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। फिर भी अंदरूनी खींचतान बरकरार है। सूबे में कई विधानसभा सीटों पर बागी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। इस रिपोर्ट में उन सीटों का लेखाजोखा जहां से बागी निर्दलीय लड़ने का मन बना रहे हैं या ऐसा ऐलान कर चुके हैं।  

दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर विरोध, मुरैना में चुनौती

सूबे में दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस के भीतर विरोध दिख रहा है। मुरैना की सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकिट कट गया है। इससे समर्थकों में आक्रोश है। वहीं अजब सिंह ने कांग्रेस नेताओं पर प्रतिद्वंदी से टिकट के बदले करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कमलनाथ को चुनौती दी है कि यदि मुरैना कि 6 विधानसभा सीटों में से किसी एक पर भी कांग्रेस जीत जाए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। 

नेता कर रहे निर्दलीय लड़ने का ऐलान

टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट पर टिकट नहीं मिलने से नाराज अजय सिंह यादव निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं रीवा विधानसभा सीट से कविता पांडेय आवाज उठा रही हैं। सेमरिया सीट से अभय मिश्रा को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है। वह भाजपा से आए हैं। महू सीट से अंतर सिंह दरबार को टिकट नहीं दिए जाने के बाद विरोध दिख रहा है। अंतर सिंह दरबार अब महू से निर्दलीय लड़ेंगे। कांग्रेस ने 15 दिन पहले ही भाजपा से आए रामकिशोर को टिकट दिया है।

इन सीटों पर भी बागी ठोंक रहे ताल

ग्वालियर दक्षिण सीट से केदार कंसाना को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। इससे उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। उज्जैन उत्तर से विवेक यादव भी बगावत पर उतर आए हैं। कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया था। शाजापुर की कालापीपल विधानसभा से छाताभुज तोमर भी बगावत का बिगुल फूंक चुके हैं। कांग्रेस से टिकट कटने पर उन्होंने AAP का दामन थामा है। बिजावर से टिकट नहीं मिलने पर राजेश शर्मा भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। 

डेमेज कंट्रोल की कोशिश नाकाफी

हालांकि कांग्रेस की ओर से डैमेट कंट्रोल की कोशिश भी हुई है लेकिन इसे नाकाफी बताया जा रहा है। कांग्रेस ने दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती को उम्मीदवार बनाया है। पहले राजेंद्र भारती का टिकट काट दिया गया था जिसको लेकर उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था। कांग्रेस ने पिछोर विधानसभा सीट पर भी उम्मीदवार बदला है। शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। वहीं गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उतारा गया है। पहले प्रजापति का टिकट कट गया था। 

Source link

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल