Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

नर्सिंग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

Author
Admin Malwa First 23 नवंबर 2023, 07:31 am
नर्सिंग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

नर्सिंग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

रतलाम। नर्सिंग कॉलेज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 10 हजार रूपए का इनामी फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में डॉक्टर एमबी शर्मा नर्सिंग कॉलेज काटजू नगर रतलाम में जनरल नर्सिंग स्टूडेंट (जीएएम) की प्रथम एवं तृतीय वर्ष की परीक्षायें संपादित हो रही थी। जिसमें विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम के छात्र एवं छात्राएं भी सम्मिलित हुए थे। जिनके प्रवेश पत्र में स्पष्ट रूप से प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम उल्लेखित पाया गया। उक्त छात्र एवं छात्राओं के नियमित रूप से संस्था में अध्ययनरत होना बताया गया।
इस संस्था के नियमित संचालन के संबंध में संदेह होने पर जांच कराने पर प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंडल एकेडमी मोहन नगर रतलाम नाम की कोई संस्था संचालित नहीं होना पाई गई। इस प्रकार संचालक नवीन सैनी द्वारा प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंडल एकेडमी मोहन नगर रतलाम जो डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम में संचालित होना बताई गई, वास्तव में अस्तित्व में हीं नहीं हैं। इनके द्वारा विद्यार्थियों को प्रवेश नियमित आधार पर दिया गया हैं, किंतु जांच में भौतिक रूप से संस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का नियमित होना नहीं पाया गया हैं। दूसरी और प्रत्येक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर एक समान नहीं हैं।

इस प्रकार संचालक नवीन सैनी द्वारा छात्रों से अवैध रूप से लाभ अर्जित कर शासन व छात्रों के साथ धोखाधड़ी की गई। आरोपी नवीन सैनी के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व विवेचना में धारा 467, 468 भादवि का ईजाफा किया गया हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरी. राजेन्द्र वर्मा, उप.निरी. पंकज राजपूत, सहा.उप.निरी. रायसिंह रावत, प्र.आर. तपेश गौसाई, सायबर सेल के प्र.आर. हिम्मसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

ऐसे आया पुलिस गिरफ्त में

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एएसपी राकेश खाखा, नगरपुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार वारंगे के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में फरार आरोपी नवीन सैनी की पतारसी हेतु सायबर सेल रतलाम व थाने की संयुक्त टीम गठित की गई तथा 2015 से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्ष करतलाम राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा 10 हजार रूपए ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी नवीन सैनी की तलाश हेतु टीम द्वारा मुखबीर की सूचना एवं तकनीकी साक्षयों के आधार पर आरोपी नवीन उम्र 40 साल निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नवीन द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा वर्तमान में मंदसौर, नीमच, उज्जैन एवं उदयपुर में भी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। जिनकी मान्यता के बारे में संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल