Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

म्यूजिक स्टार्ट करो ‘लेके प्रभु का नाम’, स्वैग से भरा है सलमान-कटरीना की ‘टाइगर 3’ का पहला गाना

Author
Admin Malwa First 23 अक्तूबर 2023, 08:13 am
म्यूजिक स्टार्ट करो ‘लेके प्रभु का नाम’, स्वैग से भरा है सलमान-कटरीना की ‘टाइगर 3’ का पहला गाना

सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के एल लिस्ट एक्टर्स में होती है। पिछले कई दिनों से वह यश राज प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर लाइमलाइट में हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ धांसू और दमदार रोल में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म ट्रेलर को काफी पसंद किया गया जिसके बाद पहला गाना लेके प्रभु का नाम रिलीज कर दिया है।

 नई दिल्ली। Tiger 3 First Song Leke Prabhu Ka Naam: सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ मशहूर एक्शर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर’ के तीसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में झेर सारा एक्शन और ‘टाइगर’ और ‘जोया’ की स्वीट फैमिली देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस में इसकी रिलीज का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक देने में टाइम है। इस बीच मेकर्स ने अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

बिंदास अंदाज में दिखे ‘टाइगर’ और ‘जोया’

कुछ दिनों पहले ‘लेके प्रभु का नाम’ का टीजर जारी किया गया था, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज में टाइगर 3 का ये डांस चार्टबस्टर सॉन्ग सुनकर फैंस ने तारीफ की थी। अब मेकर्स ने पूरा गाना रिलीज कर दिया है। सलमान खान एक बार फिर ‘टाइगर’ वाले अवतार में वापस लौटे हैं, जिसमें उन्हें देख फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। इस म्यूजिक वीडियो में कटरीना कैफ के साथ उनका बिंदास अंदाज नजर आ रहा है।

फैंस को भा गया गाना

टाइगर 3 का ये पहला गाना स्वैग से भरपूर है। अरिजीत सिंह की आवाज में सलमान-कटरीना की सिजलिंग केमेस्ट्री वाले इस गाने में उनके डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने कहा, ‘आप बॉलीवुड को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन अरिजीत सिंह की मैजिकल आवाज को नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लंबे समय बाद मीनिंगफुल गाना रिलीज हुई। अरिजीत सिंह की आवाज में मास्टरपीस है ये गाना।’

9 साल बाद अरिजीत ने सलमान के लिए गाया गाना

टाइगर 3 का यह गाना किसी और मायने में खास हो न हो, लेकिन एक बात के लिए जरूर यह गाना बार-बार सुना जा रहा है। वह है सलमान-कटरीना की केमेस्ट्री के अलावा अरिजीत सिंह का इस सॉन्ग को आवाज देना। बता दें कि सलमान ने अरिजीत सिंह को उनकी किसी भी फिल्म में गाना गाने के लिए मना कर दिया था। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान से इनके बीच खींचतान शुरू हुई, जहां अरिजीत का मजाक सलमान को पसंद नहीं आया।

अरिजीत को प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। शो को सलमान होस्ट कर रहे थे। जब उन्होंने अवॉर्ड देने के लिए अरिजीत को बुलाया, तो उन्हें देखते ही कहा ‘सो रहे थे क्या।’ इसके जवाब में अरिजीत ने कहा कि आप लोगों ने सुला दिया। ये सुनते ही सलमान गुस्सा हो गए और उन्होंने पलट कर जवाब दिया ‘ऐसा गाना गाओगे तो नींद ही आएगी।’ इसके बाद से दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। हालांकि, एक अन्य अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अरिजीत ने सलमान से माफी मांगी थी। लेकिन उस इंसीडेंट के बाद यह पहली बार है जब अरिजीत ने सलमान की फिल्म में गाना गाया है।

दिवाली पर रिलीज हो रही फिल्म

‘टाइगर 3’ इस फेस्टिव सीजन दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। शाह रुख खान, पठान बनकर मूवी में कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं, इमरान हाशमी विलेन के रूप में लोगों को एंटरटेन करेंगे।

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा