Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराईमुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर | ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभकृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनलाइन किसानों से की चर्चा | प्रशासन पूरी तैयारी के साथ किसानों की सहायता के लिए तत्पर रहे आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और सिंचाई में विस्तार से बनेगा समृद्ध मध्यप्रदेश

चोरों का पीछा कर रहे सिक्युरिटी सुपरवाइजर की ट्रेन हादसे में मौत

Author
Admin Malwa First 03 अगस्त 2025, 08:12 am
चोरों का पीछा कर रहे सिक्युरिटी सुपरवाइजर की ट्रेन हादसे में मौत

चोरों का पीछा कर रहे सिक्युरिटी सुपरवाइजर की ट्रेन हादसे में मौत

 नीमच। नीमच जिले के नयागांव स्थित सीसीआई सीमेंट प्लांट के सिक्युरिटी सुपरवाइजर की चोरों का पीछा करते समय ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना कल शाम 5.30 बजे के लगभग की बताई जा रही है। मृतक घीसालाल शर्मा सीसीआई सीमेंट प्लांट में सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे, कल शाम जब वे फैक्ट्री थे तब चोरों के फैक्ट्री का सामान चुराने की सूचना पर कुछ सुरक्षा गार्डों के साथ चोरों को पकड़ने के लिए वे रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़े और चोर समान छोड़ कर भाग निकले, ऐसे में फोन पर घटना की जानकारी देते समय चित्तौड़गढ़ से उज्जैन जा रही ट्रैन की चपेट में आने से घीसालाल की मौत हो गई। जिनका पोस्टमार्टम आज रविवार को नीमच जिला चिकित्सालय में किया गया।

 

वहीं जीआरपी थाना नीमच प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नीमच रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर मृतक की शिनाख्ती की गई जिसमें मृतक छोटी सादड़ी राजस्थान निवासी घीसालाल शर्मा सेक्युरिटी सुपरवाइजर के रूप में हुई है। घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी अनुसार घीसालाल चोरों का पीछा कर रहा था उसी दौरान ट्रैन की चपेट में आने की बात सामने आ रही है। बाकी जांच करेंगे उसके बाद ही मूल कारण स्पष्ट होगा।

Ad

ताज़ा खबरें