Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

समाजसेवी अशोक अरोरा पर हमला करने वाला *20 हजार रूपयें का फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी गिरफ्तार*

Author
Admin Malwa First 25 जून 2025, 12:09 pm
समाजसेवी अशोक अरोरा पर हमला करने वाला *20 हजार रूपयें का फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी गिरफ्तार*

*समाज सेवी अशोक अरोरा पर हमला करने वाला
*20 हजार रूपयें का फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी गिरफ्तार*
*दिनाक 04.02.24 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग पर हुए गोलीकांड का 20 हजार रूपयें का फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी गिरफ्तार, सायबर सेल टीम नीमच की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री कीरण चौहान के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक विकास पटेल थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं प्रभारी सायबर सेल नीमच प्रआर प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल नीमच टीम द्वारा दिनांक 04.02.24 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा अंधाधुध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करवाने में शामिल 20 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी निवासी मदारपुरा मंदसौर को राजस्थान राज्य के डुंगरपुर से गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विववरण*:- दिनांक 04.02.24 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमें एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक मे मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि सिटीलाईट फर्नीचर नीमच के सामने से नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क्रं. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थें , जैसे ही वह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साईड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुये हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोडकर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थानंे पर दी गयी जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त प्रकरण में 09 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किये जा चुके है। फरार आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मदारपुरा मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा रूपयें 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना जीरन तथा नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाई जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये थें। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी की गिरफ्तारी हेतु तकनिकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जिलों में दबिशे दी गई, परन्तु आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी जो कि खाना बनाने का काम करता है जो बोहरा समाज के ग्रुप के साथ जाता रहता था तथा राजस्थान के जिलों में फरारी काटता रहा। दिनांक 23.06.2025 को सायबर सेल टीम द्वारा इनपूट के आधार पर आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मंदसौर को राजस्थान राज्य के डुंगरपुर से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी* – सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मदारपुरा मंदसौर
*सराहनीय कार्य*:- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक विकास पटेल थाना प्रभारी नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. आदित्य गौड़, प्रआर. सौरभ सिंह सैंगर, आर. लखन प्रताप सिंह, आर कुलदीप सिंह, आर. विश्वेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल मोहनपाल सिंह एवं कांस्टेबल जितेंद्र सिंह पुलिस थाना कोतवाली डूंगरपुर राजस्थान एवं आर. भानुप्रताप सिंह कोतवाली मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा