Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा नये भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्यायजल गंगा संवर्धन अभियान- जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्णकांग्रेस को बड़ा झटका: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भाजपा में जश्न का माहौलमीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस बोली- 'सीट चोरी', EC दफ्तर के बाहर हंगामा, लोकतंत्र की हत्या का आरोपयोग केगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ेंजीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही-उर्वरक की सोसायटी में उपलब्‍धता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्राशहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेडकपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन | विकास, तकनीकी नवाचार और किसान कल्याण के लिए 13 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 13,565.84 करोड़ रूपये की स्वीकृति आई.टी. सजनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायताराज्यसभा चुनाव: बीजेपी के लोग 'नोटों से भरी थैली' लेकर पहुंच रहे हैं विधायकों के पास, कांग्रेस का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कीअफगानिस्तान में नरसंहार, भारत के खिलाफ 'नफरत की फैक्ट्री' चला रहा... भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को लताड़ाराज्यसभा चुनाव : डिनर टेबल पर सियासी रणनीति, कांग्रेस को सताने लगा टूट का डर?कौन हैं काकोली घोष दस्तीदार और रीतब्रत बनर्जी, जिन्होंने लगा दी ममता बनर्जी की ‘लंका’, जानिए 2 बागियों की इनसाइड स्टोरी

थनेड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

Author
Admin Malwa First 26 जनवरी 2026, 07:41 am
थनेड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम थनेड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का ध्यान संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों की ओर आकर्षित करना था। मंच का कुशल संचालन विद्यालय प्रधानाध्यापक जीवन सिंह शक्तावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे ‘हमारा संविधान हमारी शक्ति है’, ‘विविधता में एकता’ एवं “हमें भारतीय होने पर गर्व है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई इस अवसर पर बच्चों ने एक साथ राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम गान कर तिरंगे को सलामी दी

विद्यालय अध्यापक बापू लाल ने अपने संदेश में सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन सब कुछ न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता रूपी जो उपहार दिया है, हमें उसकी रक्षा करनी है। एक शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करना है।

Ad

ताज़ा खबरें