Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
विपक्ष के विधायक भी हुए उत्तराखंड के सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफकोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानें कितने का है टिकटPhoto Story: जगन्‍नाथ चक्‍का नैन...देखें पुरी रथ यात्रा की खास तस्वीरेंहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बदलाव: पुजारियों की जेब हुई बंद, चढ़ावे पर सख्ती के बाद लागू हुआ नया ड्रेस कोडरथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सौगात, ओडिशा सरकार ने शुरू की 'समर्पण' डिजिटल सेवापुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धाइंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएंपुणे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, कार्ट ने 17 जुलाई तक आरोपी टीचर को पुलिस हिरासत में भेजाइंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगीमुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिलमासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडरआदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर जानी आंगनवामुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला और संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने किया स्थल निरीक्षणमुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद | मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक निवेश का नया अवसर उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस भारत मंडपम में 16 जुलाई को भारत टैक्स-2026 में होंगे शामिल

MP में कांग्रेस और BJP के सामने बागियों की चुनौती, दिन भर बवाल, नाराज नेताओं ने खोला मोर्चा

Author
Admin Malwa First 23 अक्तूबर 2023, 03:26 pm
MP में कांग्रेस और BJP के सामने बागियों की चुनौती, दिन भर बवाल, नाराज नेताओं ने खोला मोर्चा

ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों दल बागियों की चुनौती से जूझ रहे हैं। दोनों दलों की ओर से बागियों को समझाने बुझाने का काम चल रहा है लेकिन बागी है कि शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों का विरोध सोमवार को भी जारी रहा।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने छोड़ी भाजपा

मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने मुरैना से टिकट नहीं मिलने के बाद सोमवार को भाजपा छोड़ दी और बसपा में शामिल हो गए। बसपा ने उनके बेटे को इस सीट से मैदान में उतारा है। उनके करीबी सूत्रों ने दावा किया कि 78 वर्षीय सिंह इस बात से नाराज थे कि उनकी उम्र के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री 76 वर्षीय जयंत मलैया को दमोह से उम्मीदवार बनाया है।

कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध

शाजापुर जिले के शुजालपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मांग की कि इस विधानसभा सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार रामवीर सिंह सिकरवार के स्थान पर योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना को टिकट दिया जाए और राज्य इकाई प्रमुख कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिकरवार के खिलाफ भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया है।

होशंगाबाद सीट पर विरोध से कांग्रेस परेशान

इस बीच, कांग्रेसी चंद्र गोपाल मलैया के समर्थकों ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए दो बार के भाजपा विधायक गिरिजाशंकर शर्मा के स्थान पर होशंगाबाद सीट से मलैया को टिकट दिये जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के बाद बृहस्पतिवार से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 

आमला सीट पर फंसा पेंच

कांग्रेस अब तक राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 229 के लिए नामों की घोषणा कर दी है। बैतूल जिले में आमला सीट के लिए उम्मीदवारी अब बाकी है। कांग्रेस आमला से निशा बांगरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर का सेवा से इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने नारेबाजी

रविवार को पूर्व भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने नारे लगाए और भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से मैदान में उतरे पार्टी उम्मीदवार भगवानदास सबनानी को बदलने की मांग की। भोपाल दक्षिण पश्चिम से भाजपा के कई पदाधिकारियों ने राज्य इकाई प्रमुख को पत्र लिखकर गुप्ता को मैदान में उतारने की मांग की।

     

टीकमगढ़ से पूर्व भाजपा विधायक ने छोड़ी भाजपा

टीकमगढ़ से पूर्व भाजपा विधायक केके श्रीवास्तव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर टिकट वितरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जाने वाले भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने रविवार को सिंधिया परिवार के जय विलास पैलेस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे गोयल को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं।

जय विलास पैलेस के बाहर विरोध प्रदर्शन

जय विलास पैलेस के बाहर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए ज्योतिरादित्य, सिंधिया पैलेस के द्वार तक पहुंचे और कहा कि वह उनके और गोयल के साथ हैं। बड़नगर से मौजूदा कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के समर्थकों ने मोरवाल को टिकट नहीं मिलने के बाद, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 

टायरों में लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने बड़नगर से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह सोलंकी को बदलने की मांग की और टायरों में आग लगा दी। भोपाल के गोविंदपुरा और विदिशा के कुरवाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों ने दावा किया है कि विरोध प्रदर्शन मामूली हैं। नेतृत्व द्वारा मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा।

भाजपा में थम नहीं रहा विरोध

भाजपा अपनी 5वीं सूची में 92 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। इसके बाद से इसे भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में नाराज नेताओं और उनके समर्थकों का विरोध-प्रदर्शन झेलना पड़ रहा है। सत्तारूढ़ दल ने अब तक 228 सीटों के लिए नामों की घोषणा की है, जिसमें गुना और विदिशा शेष हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Source link

Ad

ताज़ा खबरें