Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
विपक्ष के विधायक भी हुए उत्तराखंड के सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफकोलकाता से दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानें कितने का है टिकटPhoto Story: जगन्‍नाथ चक्‍का नैन...देखें पुरी रथ यात्रा की खास तस्वीरेंहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बदलाव: पुजारियों की जेब हुई बंद, चढ़ावे पर सख्ती के बाद लागू हुआ नया ड्रेस कोडरथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को सौगात, ओडिशा सरकार ने शुरू की 'समर्पण' डिजिटल सेवापुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदोन्नति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीय व प्रेरक संवाद | प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई दुग्ध पालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रदेश के 19 धाइंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने इंदौर से आबू धाबी जाने वाले यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास पहली उड़ान में आबू धाबी गए 100 यात्री, वापसी में 170 यात्री इंदौर आएंपुणे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, कार्ट ने 17 जुलाई तक आरोपी टीचर को पुलिस हिरासत में भेजाइंदौर को मिली जिला अस्पताल का 300 बिस्तरीय नवनिर्मित भवन सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 52 तक पहुँचाने का लक्ष्य, मेधावी विद्यार्थियों की मेडिकल शिक्षा का खर्च उठाएगीमुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिलमासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडरआदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर हितलाभ किए वितरित भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद कर जानी आंगनवामुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला और संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने किया स्थल निरीक्षणमुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद | मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक निवेश का नया अवसर उद्योग बैठकों, एमओयू और निवेश संवाद पर रहेगा विशेष फोकस भारत मंडपम में 16 जुलाई को भारत टैक्स-2026 में होंगे शामिल

विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये- श्री जैन Good News No.1

Author
Admin Malwa First 09 दिसंबर 2023, 11:07 am
विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये- श्री जैन Good News No.1

विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये- श्री जैन

देश में हुए विकास का दर्शन करेंगे आम नागरिक जिला स्तर पर समिति और नोडल अधिकारी नियुक्‍त

कलेक्‍टर श्री जैन ने यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

नीमच। विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाये- श्री जैन  केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से देश के विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश एवं जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। यह यात्रा नीमच जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केन्द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवायेगी। मध्यप्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की यात्रा में अहम भूमिका रहेगी। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आज संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और जिले में यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रही है, कि केन्द्रीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को मिले। ग्राम स्वराज अभियान, विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान, प्रमुख योजनाओं का शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

नीमच जिले

विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रमुख उददेश्य

  1. क्षेत्र प्रचार की गतिविधियों आम नागरिकों में योजनाओ के प्रति जागरूकता लाना है।
  2. सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच बनाना जो किन्हीं कारणों से इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गये हैं।
  3. केन्द्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी का प्रसार करना।
  4. नागरिकों और लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध उनके अनुभव जानना।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधिया उन सभी 69 जिलों और अन्य जिलों से भी गुजरेगी जहाँ जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायतों स्तर पर भी जन- जागरूकता की गतिविधियॉं संचालित की जायेगी जिसमें जागरूकता, सामुदायिक, सांस्कृतिक गतिविधियॉं शामिल हैं। इसके अलावा सूचना-शिक्षा- संचार वेन, आईटी प्लेटफार्म, और मोबाइल एप्लीकेशन भी उपयोग में लाये जायेंगे। राज्य सरकार, जिला, ग्राम पांचायत और स्थानीय शासन की समिति और केन्द्र सरकार के संगठन और संस्थाओं से प्लानिंग, समन्वय और निगरानी की जायेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा का उद्देश्य

ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामत्वि, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर शामिल हैं। साथ ही जनजातीय परिवारों के कल्याण से संबंधित योजनाओं में सिकल सेल एनीमिया निवारण मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विदयालयों में प्रवेश, स्कॉलरशिप, वन अधिकार, वन-धन विकास केन्द्र शामिल हैं।

शहरी क्षेत्रों में यात्रा का उद्देश्य

शहरी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान शहरी योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्टार्ट- अप इंडिया, स्टैंड- अप इंडिया, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्टेशन-अमृत योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलो इंडिया, उड़ान, वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत स्टेशन योजना शामिल हैं। इन योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को चिंहित कर लाभान्वित किया जायेगा।

Raw Banana Benefits

सर्वसुविधायुक्त मोबाइल वेन से होगा प्रचार-प्रसार

शहरी क्षेत्रों में मोबाइल वेन विभिन्‍न स्थानों पर जायेगी, मोबाइल वेन में एलईडी स्क्रीन, ऑडियो विजुअल सामग्री ब्रोशर, बुकलेट से सज्जित होगी। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नोडल अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की समिति बनाई गई है, जिसमें केन्द्रीय संगठन और संस्थानों के दो प्रतिनिधि रहेंगे। यह समिति सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेगी।

आईटी प्लेटफार्म और मोबाइल रिस्पांसिव प्लेटफार्म

विकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्र सरकार की विशेष भूमिका होगी। इसमें आईटी प्लेटफार्म और मोबाइल रिस्पांसिव प्लेटफार्म बनाने, आईईसी वेन के संचालन, जनजागरूकता और प्रचार सामग्री, राज्य और जिलों में नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने में केन्द्र सरकार की भूमिका होगी। नोडल अधिकारी जिलों में, ग्राम स्वराज अभियान और जलशक्ति अभियान आदि की गतिविधियों से समन्वय स्थापित करेंगे। वे राज्य सरकार से प्रगति और केन्द्रीय योजनाओं के कव्हरेज के संबंध में भी जानकारी लेंगे। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को यात्रा की पूरी तैयारियां करने और विभागीय योजनाओं का लाभ शेष हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, सुश्री प्रीति संघवी, सभी एसडीएम , जनपद सीईओ, सीएमओ और जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे। 

यह भी पढ़ें : सैनिक कल्याण के लिए लकड़ी मंडी व्यवसाय संघ ने सशस्त्र झंडा दिवस पर 31350 रु की राशि प्रदान की

#विकसित भारत संकल्प यात्रा, #विकसित भारत संकल्प यात्रा

Ad

ताज़ा खबरें