Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए बनी सहारा नीमच जिले की 51 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

Author
Admin Malwa First 14 जनवरी 2026, 09:58 am
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए बनी सहारा  नीमच जिले की 51 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

नीमच :

 केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती माताओं के लिए संबल बन रही है। योजना के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित प्रसव के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है।सरकार की इस योजना के तहत पहले जीवित जन्म के लिए पात्र महिलाओं को 5,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है, जिससे गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण-सामग्री, दवाइयों और जांच का खर्च वहन करना आसान हो रहा है।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में इस योजना के क्रियान्वयन को और गति मिली है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के समन्वय से लाभार्थियों तक योजना का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाया जा रहा है।नीमच जिले में इस योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में  जिले में अब तक लगभग 51397 महिलाओं को लाभ प्राप्त हो चुका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, संहायिकाओं तथा आशा-उषा कार्यकर्ताओं के सक्रिय प्रयासों से गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जा रहा है।योजना के चलते मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, बेहतर पोषण स्तर बनाए रखने और सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहन देने के प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। लाभान्वित महिलाएं प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं और इस योजना को  आर्थिक तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना बता रही हैं।

  नीमच महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि नीमच जिले में प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजनांतर्गत कुल 51397 महिलाएं चिन्हित कर लाभान्वित की गई है। प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना 2017 से शुरू हुई है इसके तहत प्रथम प्रसव पर 5000 रुपए की राशि का प्रावधान महिलाओं के लिए है। साथ ही द्वितीय प्रसव पर यदि बालिका का जन्म होता है तो एकमुश्त 6000 रुपए का प्रावधान है। इस योजना से पूरे जिले की महिलाएं लाभान्वित हो रही है। अपनी पोषण संबंधी आवश्यकताएं, अपने गर्भावस्था के दौरान जो भी समस्याएं आती है उसके निराकरण के लिए महिलाएं इस राशि का उपयोग कर रही है।

 जावद तहसील के गांव सकतपुरिया की रहने वाली सुश्री पूजा बंजारा ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से उन्हें प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना की जानकारी मिली।उनके गर्भावस्था के दौरान 3 महीने के टीके के बाद 3 हजार रुपए की राशि मिली है और उसके बाद 2 हजार की राशि मिली। इससें उन्‍हे गर्भावस्था में काफी फायदा हुआ है। वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद कर रही है ।

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा