Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा नये भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्यायजल गंगा संवर्धन अभियान- जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्णकांग्रेस को बड़ा झटका: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भाजपा में जश्न का माहौलमीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस बोली- 'सीट चोरी', EC दफ्तर के बाहर हंगामा, लोकतंत्र की हत्या का आरोपयोग केगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ेंजीर्ण-शीर्ण भवनों के खिलाफ न.पा. की कार्यवाही-उर्वरक की सोसायटी में उपलब्‍धता एवं वितरण सुनिश्चित करें- श्री चंद्राशहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क पर NIA का एक्शन, हरियाणा-पंजाब में 18 ठिकानों पर रेडकपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन | विकास, तकनीकी नवाचार और किसान कल्याण के लिए 13 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 13,565.84 करोड़ रूपये की स्वीकृति आई.टी. सजनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायताराज्यसभा चुनाव: बीजेपी के लोग 'नोटों से भरी थैली' लेकर पहुंच रहे हैं विधायकों के पास, कांग्रेस का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कीअफगानिस्तान में नरसंहार, भारत के खिलाफ 'नफरत की फैक्ट्री' चला रहा... भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को लताड़ाराज्यसभा चुनाव : डिनर टेबल पर सियासी रणनीति, कांग्रेस को सताने लगा टूट का डर?कौन हैं काकोली घोष दस्तीदार और रीतब्रत बनर्जी, जिन्होंने लगा दी ममता बनर्जी की ‘लंका’, जानिए 2 बागियों की इनसाइड स्टोरी

नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए : प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्न नीमच : गुरूवार, दिसम्बर 18, 2025, 16:38 IST

Author
Admin Malwa First 18 दिसंबर 2025, 11:25 am
नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए : प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्न  नीमच : गुरूवार, दिसम्बर 18, 2025, 16:38 IST

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नीमच जिले में अब तक किए गए विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों ने विकास एवं सेवा के दो वर्ष सरकारी की उपलब्धियां पर आधारित पुस्तकें का विमोचन किया।

           इस दौरान विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर,जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा,जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेशसहित सहित सभी जिलाधिकारी, समिति  के सदस्‍यगण,पत्रकार गण मौजूद थे।

            प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विगत दो वर्षों में नीमच जिले में धार्मिक, पर्यटन, औद्योगिक, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लैखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

      प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा , कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नीमच जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा आने वाले समय में जिले को विकास के नए शिखर पर पहुंचाया जाएगा।

       जिला सलाहकार समिति की बैठक में सदस्‍य श्री हेमंत हरित, श्री आदित्‍य मालू, श्री बंशीलाल राठौर, श्री मधुसुदन खण्‍डेलवाल, श्री बगदीराम गुर्जर, श्री सत्‍यनारायण बडोले, डॉ.मनीष चमडीया, श्री सुनील शर्मा, श्री नरेन्‍द्र पाटीदार, श्री भगतराम पाटीदार, आदि भी उपस्थित थे।

     प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, कि नीमच जिला सौर ऊर्जा के हब के रूप में देश एवं प्रदेश में पहचाना जाने लगा है। जिले की सिंगोली तह. के गांव बड़ी कवई में 300 मेगावाट क सौर प्लांट स्थापित हुआ है। इससे बिजली का उत्पादन प्रारंभ हो गया है। नीमच जिले को 350 करोड़ लागत के मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात भी मिली है।                                                                                                    इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर मेडिकल की पढ़ाई भी प्रारंभ हो गई है। इस वर्ष द्वितिय सत्र में 200 छात्रमेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। नीमच जिले में नवीन उ‌द्योगों की स्थापना के प्रति भी निवेशकों का रुझान बढ़ा है। जिले में 150 नए एम.एस.एम.ई उ‌द्योग स्थापित हुए है। इनमें 118 करोड़ का पूँजी निवेश होकर, 1096 व्यक्तियों को मिला रोजगार मिला है। साथ ही जिले में एमपीआईडीसी के माध्यम से 11 वृद्धद औ‌द्योगिक ईकाईयाँ स्थापित हो रही है। इनमें 5269 करोड़ का पूजी निवेश प्रस्तावित है। और इन औ‌द्योगिक ईकायों में 4935 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही जिले एवं प्रदेश मे गत दो वर्षों में पक्की सड़कों का जाल बिछा है। नीमच में 133 करोड़ की लागत से भाटखेड़ा, नीमच, डूंगलावदा तक डिवायडर युक्त फोरलेन सीसी सड़क निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। बघाना, हिगोरिया, ओवर ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है।

     इस मौके पर विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, ने कहा, कि जावद क्षेत्र में ए.आई.शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। क्षेत्र के 1400 बच्‍चें आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की पढ़ाई कर रहे है। जावद क्षेत्र का परीक्षा परिणाम भी उत्‍कृष्‍ट रहा है। जावद के सीएम राईज स्‍कूल को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। जनसहयोग से निर्मित मोडी की बावड़ी उज्‍जैन संभाग की सबसे अच्‍छी बावड़ि‍यों में शामिल है। नीमच से सिंगोली तक 85 कि.मी.नवीन सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जाट से रतनगढ़ तक की सड़क का निर्माण कार्य भी स्‍वीकृत होकर शीघ्र प्रारंभ होने वाला है।

    मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू ने कहा,कि मनासा में 100 बिस्‍तरीय सिविल हॉस्पिटल प्रारंभ हो गया है। साथ ही क्षेत्र में अनेकों नवीन सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गांधी सागर से मनासा, जावद, नीमच की उद्धवहन सिंचाई योजना का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है।

      नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने नीमच विधानसभा क्षेत्र में स्‍वीकृत निर्माणाधीन कार्यो की जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण हो गया है। इस कॉलेज में 200 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। नवीन मण्‍डी चंगेरा में प्रारंभ हो गई है। साथ ही नवीन पायलेट सेंटर भी प्रारंभ हो गया है। भाटखेडा से नीमच डूंगलावदा तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। मल्‍हारगढ़, जीरन, चीताखेड़ा नवीन सड़क निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने वाला है।

प्रेसवार्ता के महत्‍वपूर्ण बिंदु

  • नीमच जिला सौर ऊर्जा के हब के रूप में हुआ विकिसित
  • बड़ी कवई में 300 मेगावाट क सौर प्‍लांट से हो रहा है बिजली का उत्पादन
  • नीमच को मिली 350 करोड़ लागत के मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात
  • एमबीबीएस की 100 सीटों पर नीमच मे हो रही है मेडिकल की पढ़ाई
  • जिले में 150 एम.एस.एम.ई उद्योग स्‍थापित -118 करोड़ का हुआ पूँजी निवेश,1096 व्‍यक्तियों को मिला रोजगार
  • 11 वृद्धद औद्योगिक ईकाईयॉं  हो रही है स्‍थापित , 5269 करोड़ का पूजी निवेश प्रस्‍तावित , 4935 लोगों को मिलेगा रोजगार
  • जावद क्षेत्र ने आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की शिक्षा का किया नवाचार, 1400 विद्यार्थी ले रहे है ए.आई. की शिक्षा। डिजिटल शिक्षा में भी जावद ने बनाई पहचान।
  • मनासा में 100 बिस्‍तरीय नवीन सिविल अस्‍पताल की मिली सौगात। क्षेत्रवासियों को मिल रही है, स्‍थानीय स्‍तर पर बेहतर स्‍वास्‍थ सेवाएं।
Ad

ताज़ा खबरें