Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

नीमच जिले में लखपति दीदीया बनेगी अब एलआईसी दीदीयां, नीमच जिले में हर्बल मंडी के लिए स्थल चयनित

Author
Admin Malwa First 18 दिसंबर 2025, 05:25 am
नीमच जिले में लखपति दीदीया बनेगी अब एलआईसी दीदीयां,  नीमच जिले में हर्बल मंडी के लिए स्थल चयनित

 

औषधीय उत्पादक किसानों को मिलेगी विपणन की सुविधा

26 जनवरी 2026 तक एक अक्‍टूबर तक के सभी राजस्‍व प्रकरणों को निराकृत करें-संभागायुक्त श्री सिंह

सम्भागायुक्त श्री सिंह ने प्रथम कलेक्‍टर्स कान्‍फ्रेंस में निर्देश दिए सम्भागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभागार में उज्जैन संभाग के समस्‍त जिलों की कलेक्‍टर्स कान्‍फ्रेंस बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में संभाग के समस्त जिलों में चल रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा समयबद्ध निराकरण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी जिलों के कलेक्‍टर्स ने एजेंड़ा अनुरूप अपने – अपने जिलों की जानकारी पीपीटी के माध्‍यम से प्रस्‍तुत की। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि राजस्‍व वसूली के प्रकरणों में नवाचार करते हुए कार्यवाही करें। पटवारी रिपोर्ट के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए। विगत 1 अक्टूबर से पूर्व के सभी लंबित राजस्व प्रकरणों (नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन) का आगामी 26 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा में सेवा प्रदान न करने पर संबंधित अधिकारियों पर लगातार जुर्माना लगाया जाए, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों को गति प्रदान की जाए। जिलों में विकास प्राधिकरण को संबल दे और अधिकारी नियुक्‍त करें, जिससे जिले में विकास की गति बढ़ जाए। उन्‍होंने निर्देश दिये कि‍ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत डिजिटल आजीविका रजिस्टर में लखपति दीदी की प्रविष्टि तथा प्रत्येक जिले की सभी पंचायतों में कम से कम एक एलआईसी दीदी बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीएचई विभाग द्वारा किए पूर्ण कार्यों का शत-प्रतिशत हैंडओवर सुनिश्चित कर नागरि‍कों को शीघ्र योजनाओं का लाभ दिलाने, जो विभाग नवीन भवनों में शिफ्ट हो गए है, उन विभागों की पुराने भवनों में को लाइब्रेरी में परिवर्तित करने के निर्देश दिए ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को अध्‍ययन करने के लिए स्‍थान मिल सकें। शासकीय विद्यालयों में ई-अटेण्‍डेंस को लेकर निर्देश दिए कि‍ सभी जिलों के विद्यालयों मे शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए एवं उपस्थिति अनुरूप ही उन्‍हें वेतन दिया जाए। कृषि क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को लगातार फर्टिलाइजर उपलब्ध कराया जाए एवं कस्टम हायरिंग सेंटरों द्वारा किसानों को कृषि यत्रों के उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए । ◾जिलों में किए जा रहे नवाचार की संभागायुक्‍त ने प्रशंसा की – बैठक में संभाग के सभी जिलों मे किये जा रहे नवाचारों को भी बताया गया। संभाग आयुक्त ने जिलों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को अन्य जिलों को अपनाने के निर्देश भी दिए। ◾नीमच जिले में हर्बल मंडी – नीमच जिले द्वारा हर्बल मंडी के लिए जगह चिंहित की गईहै। इससे जिले के औषधीय उत्पादक किसानों को विपणन की सुविधा उपलब्ध होगी।इसके साथ ही नीमच जिले में स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्निर्भर , लखपति दीदी बनाने के लिए एलआईसी दीदी बनाई जा रही है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन बीमा एजेंट के रूप में कार्य कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेगी। इससे ग्रामीण जन जन जीवन सुरक्षा बीमा के प्रति जागरूक भी हो सकेंगे। बैठक में साईबर तहसील योजना, सीएम/सीएस लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्‍पलाईन, भू-अर्जन,सीएम किसान, पीएम किसान, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्‍मा गांधी नरेगा आदि विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की गई । इस अवसर पर उज्‍जैन कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह, देवास कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह, शाजापुर कलेक्‍टर, आगरमालवा कलेक्‍टर सुश्री प्रीति यादव, मंदसौर कलेक्‍टर सुश्री अदिति‍ गर्ग,नीमच कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, रतलाम कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह उपस्थित थे।

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश