Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराईमुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर | ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभकृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनलाइन किसानों से की चर्चा | प्रशासन पूरी तैयारी के साथ किसानों की सहायता के लिए तत्पर रहे आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और सिंचाई में विस्तार से बनेगा समृद्ध मध्यप्रदेश

कर्नाटक के राज्‍यपाल श्री गेहलोत ने एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत मनासा में किया पौधारोपण

Author
Admin Malwa First 05 अगस्त 2024, 11:09 am
कर्नाटक के राज्‍यपाल श्री गेहलोत ने एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत मनासा में किया पौधारोपण

कर्नाटक के राज्‍यपाल श्री गेहलोत ने एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत मनासा में किया पौधारोपण

वर्ष 2047 तक देश विकसित देशों की अग्रणी पंक्ति में होगाश्री गेहलोत

नीमच।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनाने की परिकल्‍पना की है और इस दिशा में सरकार व्‍दारा अनेकों प्रयास किये जा रहे है। वर्ष 2047 तक भारत दुनिया के विकसित राष्‍ट्रों की अग्रणी पंक्ति में शामिल होगा। यह बात कर्नाटक के राज्‍यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने रविवार को मनासा गौशाला में आयोजित हरियाली महोत्‍सव के तहत साढे पांच हजार पौधारोपण कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही।

        इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार, श्री पवन पाटीदार एवं न.प.मनासा की अध्‍यक्ष श्रीमती सीमा अजय तिवारी, पूर्व विधायक श्री जितेन्‍द्र गेहलोत व अन्‍य जनप्रतिनिधि भी अतिथि के रूप में मंचासीन थे।

        राज्यपाल श्री गेहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आव्‍हान पर एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत देशभर में वृहद स्‍तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। म.प्र. में तो पौधारोपण का बहुत अच्‍छा कार्य हुआ है। उन्‍होने कहा कि सभी लोग पेड लगाये, उनकी देखभाल कर बड़ा करें और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बने।

        सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने कहा कि देश में दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में काफी अच्‍छा काम हुआ है। हम सभी सामाजिक समरसता से सरोकार रखते है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पेड लगाने का संकल्‍प लिया है। हम सभी  पेड़ अवश्‍य लगाए और उसे बड़ा करें। सांसद श्री गुप्‍ता ने  लगाये गये पौधों का जीयो टैंगिंग करने का आव्‍हान भी किया। उन्‍होने मनासा क्षेत्र में विकास   प्रोजेक्‍टो के बारे भी बताया।

        जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में हरियाली अमावस्‍या पर नीम, पीपल, वट वृक्ष का पौधारोपण करना शुभ माना गया है। यहॉ गौशाला में भी इन पौधो का पौधारोपण किया जा रहा है, यह अच्‍छी बात है।  उन्‍होने कहा कि मनासा क्षेत्र में ग्रीनको पावर प्रोजेक्‍ट का काम तेजी से चल रहा है। यह मनासा एवं जिले के लिए बडी उपलब्धि है। विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने अपने उदबोधन में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के महत्‍व पर प्रकाश डाला।

         विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू ने मनासा क्षेत्र में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण  कार्यक्रम की विस्‍तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि मनासा गौशाला में नीम, पीपल, वट वृक्ष सहित विभिन्‍न प्रजातियों के साढ़े पांच हजार पौधे लगाये जा रहे है। इन पौधो की सुरक्षा की पूरी व्‍यवस्‍था की गई है। उन्‍होने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को धन्‍यवाद भी दिया।प्रारंभ में अतिथियों ने स्‍वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया तथा मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

          विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार, श्री शांतिलाल मालवीय, श्रीमती सीमा अजय तिवारी, श्री आन्‍नद मानावत, श्री गिरीश भटट, श्री आनन्‍द श्रीवास्‍तव, श्री प्रद्युम मारू एवं क्षेत्र के सरंपचगणों, जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया।

           इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, एसडीओपी श्री विमलेश उईके, श्री महेन्‍द्र भटनागर, श्री श्रवण पाटीदार सहित विभिन्‍न नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष, जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

       एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध मारू, विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार एवं  अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों आदि ने गौशाला परिसर में पौधारोपण भी किया।

 

Ad

ताज़ा खबरें