Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

40 सालो में मेने किसी को भी कांग्रेस भाजपा की नजर से नही देखा सबके सुख दुःख में साथ खड़ा रहा – उमराव सिंह गुर्जर

Author
Admin Malwa First 03 नवंबर 2023, 07:47 am
40 सालो में मेने किसी को भी कांग्रेस भाजपा की नजर से नही देखा सबके सुख दुःख में साथ खड़ा रहा – उमराव सिंह गुर्जर

नीमच। यह चुनाव आपका और प्रदेश का भविष्य तय करने का है। दोनों ही निर्णय आपके हाथ में हैं। तय कर लीजिए कागजों पर विकास चाहिए या धरातल पर। बीते 18 सालों में नीमच क्षेत्र का किसान, गरीब और युवा लगातार पिछड़ रहे हैं। अब आप सब की जिम्मेदारी हैं कि नीमच का और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
यह बात नीमच विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने कनावटी से चेनपुरा खदान तक विभिन्न गांवों में जनता से भेंट के दौरान चौपाल सभाओं में कही।

उन्होंने कहा कि नीमच में भाजपा के तीन बार के विधायक जीत के बाद कभी गांवों में लौटकर ही नहीं आते हैं। उनके विधायक रहते नीमच की मंडी का कारोबार लगातार ठप्प हुआ, 4 महीने तक पोस्ता मंडी बंद रही। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उमरावसिंह ने कहा कि कितने किसान ऐसे हैं जिनकी आमदनी जबरदस्त बढ़ गई।

भाजपा पिछले 20 साल पहले कहती थी किसान की आय दोगुना कर देंगे, अब तक तो कई गुना हो जानी चाहिए थी। लेकिन किसान से पूछो उनके मन की पीड़ा। विधायक ने कितने भूमिपूजन कर दिए उन्हें खुद याद नहीं, फिर शिवराज तो पूरे प्रदेश के मुखिया रहे। उनकी घोषणाओं की मशीन तो और जोरदार है। गुर्जर ने कहा मैने पिछले 40 साल में कभी किसी को कांग्रेस भाजपा की नजर से नहीं देखा, जो आया सबके सुखदुख में खड़ा रहा। चुनाव मैं नहीं लड़ रहा, गांव और ग्रामीण लड़ रहे हैं। अब तय आपको करना है, आप खुद विधायक बनना चाहते हैं या फिर दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना चाहते हैं। परिवर्तन की बयार है इसे थमने मत देना।

कनावटी पहुंचने पर उमरावसिंह को सेवफलों से तोला गया। गाडोलिया बस्ती में केलों से तोला गया। जनसंपर्क में ग्रामीण भारी संख्या में साथ चले। डुंगलावदा में भी केलों से तोला गया। सगराना में ग्रामीणों ने साफे बांधकर जीत के प्रति आश्वस्त किया। चंगेरा में नुक्कड़ सभा हुई तो गांव के लोगों ने केलों से तोलकर उत्साह जताया। घसुंडी बामनिया में नागदा ब्राम्हण समाजजनों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया।

चेनपुरा खदान पहुंचे तो खेतों में काम करती महिलाएं भी दौड़ आई और उमरावसिंह का धूमधाम से स्वागत किया। यहां ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई कि जीतने के बाद विधायक ने सुध नहीं ली। सड़कें जर्जर हैं, पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई, खदानों में मजदूर और सरकार दोनों का लाभ हो ऐसी व्यवस्था कांग्रेस ने की थी, भाजपा ने खदानें ही बंद करवा दी। गुर्जर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के साथ आइए सरकार बनते ही ये समस्याएं पहले हल होंगी।

गांव गांव से लोगों की खासी भीड़ जनसंपर्क के दौरान साथ चल रही थी। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह भंवरासा, वरिष्ठ नेता हरीश दुआ, बलवंत पाटीदार, रमेश राजोरा, हरगोविंद दीवान, सरपंच प्रहलाद गुर्जर, सरपंच सोनू सेन, फूलचंद लोधा, बाबुलाल मालवीय, भेरूलाल चौहान, दिनेश राठौर, कमलेश गर्ग, धर्मवीर यादव, शिव कुमार, राजेन्द्रसिंह चंद्रावत, नानूराम माली, सज्जनसिंह, भगतसिंह, बापूसिंह, रणजीतसिंह, रामेश्वर पुरोहित, कृष्णकांत नागदा, रामलाल, चांदमल, गंगाराम नागदा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण साथ रहे।

उमरावसिंह आज नीमच शहर में जनसंपर्क करेंगे-
कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह 3 नवंबर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा के बाद शाम 5 बजे नीमच के बघाना में धनेरियकलां रोड़ मंगल काका की दुकान से जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे। इस क्षेत्र में गुर्जर रिटायर्ड कॉलोनी, जायसवाल कॉलोनी, रामअवतार कॉलोनी, अमर कॉलोनी, शक्ति नगर, द्वारकापुरी, नई रेगर कॉलोनी में मतदाताओं से रूबरू होंगे।

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल