Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीस्काईरूट की सफलता का जिक्र कर पीएम मोदी का तंज, बोले- यह कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के 'युवा' का नहींसोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तेंमौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिशहिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैदसोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थितिज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे*Heavy Rain: नागालैंड में भारी बारिश का कहर, मोन जिले में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौतनशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वानशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजनशासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसरकुकड़ेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन: तलाऊ के डेरे पर दबिश, 600 लीटर लहान नष्ट, शराब बनाने का सामान जब्तसोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी अस्पताल में ट्रांसफर की मांग ठुकराईमुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर | ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभकृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनलाइन किसानों से की चर्चा | प्रशासन पूरी तैयारी के साथ किसानों की सहायता के लिए तत्पर रहे आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और सिंचाई में विस्तार से बनेगा समृद्ध मध्यप्रदेश

मैंने कभी अपना स्वार्थ नहीं देखा और आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा हुआ, कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर का सघन जनसंपर्क जारी

Author
Admin Malwa First 05 नवंबर 2023, 07:24 am
मैंने कभी अपना स्वार्थ नहीं देखा और आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा हुआ, कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर का सघन जनसंपर्क जारी

नीमच। जो जीतने के बाद गांव में दोबारा लौटकर नहीं आये, वे गांव की समस्याओं के बारे में क्या जानें ऐसे जन प्रतिनिधि से विकास की उम्मीद करना बेकार है। मैंने कभी अपना स्वार्थ नहीं देखा और आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा हुआ। जो विधायक 15 सालों में सरकारी जिला अस्पताल हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वहां डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं करवा पाए उनसे क्या उम्मीद करोगे, गरीबों को इलाज के भारी भरकम खर्चा करके इलाज के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है।

यह तो भला हो हमारे कमलनाथ का जिन्होंने जनता और हमारी मांग को गंभीरता से लिया और तत्काल स्वीकृति दी। लेकिन भाजपा के सांसद और विधायक तो मेडिकल कॉलेज लाने में भी अड़ंगेबाजी कर रहे थे। मैं आपका हूं, गांव की तकलीफ समझता हूं। इसलिए विधायक आपके ही बीच के व्यक्ति को चुनना। यह बात शनिवार को ग्राम जेतपुरिया से प्रारंभ हुए, जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने विभिन्न गांवों की चौपालों पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा ।

कांग्रेस प्रत्याक्षी उमराव सिंह गुर्जर अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के प्रत्येक गांवो का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर रहें हैं। ग्रामीण इलाकों में उमराव सिंह गुर्जर को अपार जन समर्थन मिल रहा हैं, जहां श्री गुर्जर के पक्ष में गांव के गांव उमड़ रहें हैं।
किसान नेता और विधानसभा प्रत्याक्षी उमराव सिंह विधानसभा क्षेत्र के जेतपुरा, रेवली–देवली,निपानिया विरान,धनेरिया खुर्द, मैलकी, बडौली, पिपलोन,राजपुरिया, पिपलिया नाथावत, झालरी आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर थे।

रेवली–देवली में श्री गुर्जर को केलो से तौला गया। उमराव सिंह गुर्जर ने यहां घर–घर जाकर लोगों से संपर्क किया। श्री गुर्जर ने यहां एक चौपाल सभा को भी संबोधित किया,कांग्रेस के पक्ष में मत देने की अपील की। निपानिया विरान, धनेरिया खुर्द और मेलकी में भी ग्रामीणों के साथ उमराव सिंह गुर्जर ने घर–घर दस्तक दी। इन गांवों में लोगों ने श्री गुर्जर को मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाया, और उमराव सिंह गुर्जर को तिलक लगा कर साफा बांध कर आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र के गांव मेलकी में भी  जामफल से तोला गया, यहां चोपाल सभा को भी संबोधित किया।

बड़ोली गांव में उमरावसिंह ने कहा कि 15 साल के विधायक बडौली से थडोली का सड़क तक नहीं बनवा पाए हैं। यह आपके विधायक की बड़ी उपलब्धि हैं, आश्चर्य की बात तो यह हैं, कि जिन गांवों से विधायक को जिताया गया था। उन्होने वहां जाकर धन्यवाद देना तक मुनासिब नहीं समझा। उमराव सिंह गुर्जर ने गांव पिपलोन में नुक्कड़ सभा की। श्री गुर्जर के गांव में आगमन पर गांव की कई महिलाओं ने अपने घरों की छतो से पुष्प वर्षा कर उनकी आगवानी की।

इसके बाद उन्होंने राजपुरिया और पिपलिया नाथावत में जनता से घर-घर जाकर भेंट की। जनसंपर्क किया। श्री गुर्जर के गांव झालरी में आगमन पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया, वाहन रैली के माध्यम से ग्रामीण उन्हे प्रमुख मार्गों से होते हुए गांव में ले गए। जहां बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों के बीच उमरावसिंह ने कहा यह चुनाव गांव का भविष्य तय करने के लिए है। आप तय करें, निष्क्रिय विधायक चाहिए या रात दिन तत्पर खड़ा रहने वाला आपका अपने बीच का सहज उपलब्ध व्यक्ति फैसला आपको करना है।

श्री गुर्जर को यहां सेवफल से तोला गया। अन्य कई गांवों में गुर्जर का जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें जगह जगह फलों से तोला गया। जनता से भेंट के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के साथ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह भंवरासा, रमेश राजोरा, हरगोविंद दीवान, दुर्गाशंकर नागदा, दीपक नागदा, ओमप्रकाश नागदा, लक्ष्मीनारायण नागदा, लक्ष्मण गुर्जर, शिवचरण, सालिगराम खारोल, लीला शंकर शर्मा, रोशन मीणा, ओमप्रकाश राठौर, मोहनलाल मेघवाल, गोविंद सिंह, धनराज पाटीदार आदि सहित कई ग्रामीण कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

लाड़ली बहना भी उमराव के साथ–
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के भ्रमण के दौरान उमराव सिंह को महिलाओ का भी अपार समर्थन मिल रहा है। श्री गुर्जर को ग्रामीणों के साथ–साथ महिलाएं और बालिकाएं भी जीत का तिलक लगा रहीं हैं। शनिवार को गांवों में भेंट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर और उमराव के पक्ष में हाथ खड़े कर चुनाव में उमराव सिंह गुर्जर का साथ देने का भरोसा दिलाया।

महिला कांग्रेस द्वारा घर घर दस्तक- आज  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर  के नेतृत्व में महिला कांग्रेस 7 नं वार्ड में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने एवं  विधायक प्रत्याशी भाई उमराव सिंहजी गुर्जर को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। साथ ही भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं एवं युवाओं से किये गए वादों के बारे में विस्तार से बताया।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में अपार उत्साह है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, उपाध्यक्ष चेतना लालका,  ब्लाक अध्यक्ष मंजु चंदेल, बेबी मेहरा, शमीदा मिर्जा, अनीता घनेटवाल, रूकसाना बी, शबनम बी पार्षद अंजना सोनगरा, नेहा, पायल गुर्जर, गीता गुर्जर, रेखा गुर्जर, शशी तौर,  मंगला गुर्जर आदि महिलाएं उपस्थित रही।

आज इन गांवों में पहुंचेंगे उमरावसिंह
नीमच विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर 5 नवंबर रविवार को प्रातः 8 बजे गांव मालाखेड़ा से जनसंपर्क की शुतुआत करेंगे। इस दौरे में वे ढोलपुरा, पिपलिया हाड़ा, बोरखेड़ी कला, पिपलिया चारण, सरजना, नवलपुरा, खात्याखेड़ी, चड़ोली, रानपुर, नरसिंहपुरा, हनुमंतिया, किशनपुरा, थडोली और जावी आदि गांवों में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे।

Ad

ताज़ा खबरें