Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

जावद से नीमच तक समंदर की आंधी, हजारों लोगों के साथ भरा पर्चा, वाहनों के काफिला देखकर ठिठके गए राहगीर, पार्टी नेता नूरी खान, चोरसिया भी पहुंचे कलेक्ट्रेट

Author
Admin Malwa First 28 अक्तूबर 2023, 08:41 am
जावद से नीमच तक समंदर की आंधी, हजारों लोगों के साथ भरा पर्चा, वाहनों के काफिला देखकर ठिठके गए राहगीर, पार्टी नेता नूरी खान, चोरसिया भी पहुंचे कलेक्ट्रेट

नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल ने शुक्रवार को नीमच में नामांकन पत्र दाखिल किया। हजारों लोगों के काफिले के साथ पटेल नीमच के लिए रवाना हुए। वाहनों के काफिले को देखकर मार्ग में स्थित गांवों के लोगों के साथ राहगीर भी ठिठक गए । कार्यकर्ता कांग्रेस और कमलनाथ के साथ, जो जनता की करे भलाई समंदर भाई समंदर भाई के नारे लगाते चल रहे थे। कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों में सवार थे जबकि पटेल सादगी के साथ जावद से नीमच बाइक पर सवार होकर रास्ते में लोगों का अभिवादन करते चल रहे थे। बावल रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ पटेल नीमच के लिए रवाना हुए। उनके पीछे दो पहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला चल रहा था जो करीब 2 किलोमीटर से अधिक लंबा था। इतना लंबा काफिला जावद क्षेत्र में पहली बार देखा था, ऐसे में रास्ते में आने वाले लोगों में कौतूहल देखा गया ।

चारों कोनों से पहुंचकर दिखाई बदलाव की लहर

इस चल समारोह में विधानसभा क्षेत्र के हर कोने से लोग शामिल हुए जिसमें जवान से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ता शामिल थे। सिंगोली से सुआ खेड़ा और जाट से बांगरेड तक हर क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम जन जुलूस में शामिल होकर परिवर्तन की लहर का संदेश देते नजर आए। बड़ी बात यह रही कि अधिकांश लोग खुद अपने अपने चार पहिया वाहनों से पहुंचे थे। एक अनुमान के अनुसार रैली में करीब 3500 से 4000 लोग शामिल थे।

मंडी के आगे थमा काफिला, खान और चोरसिया के साथ भरा पर्चा

वाहनों का काफिला सुआखेड़ा फनटे से बाईपास नीमच की ओर मुड़ा। नीमच ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला और काफिले को आगे बढ़ाया। कृषि उपज मंडी कृषि उपज मंडी गेट नंबर 2 के बाहर वाहन पार्क किए गए और पटेल समर्थकों की नारेबाजी के बीच नामांकन पत्र भरने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान और जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया की मौजूदगी में पटेल ने संयुक्त तहसील कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तावक वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश शर्मा और शांतिलाल झाड़ोलिया के साथ अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। पर्चा भरने के बाद जैसें ही पटेल लौटे, कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ उन्हें घेर लिया तथा बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

अत्याचार के शिकार बालकिशन को मिलकर दिलाएंगे न्याय -नूरी खान

पर्चा दाखिल करने के बाद कलेक्ट्रेट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान जिला प्रभारी नूरी खान ने दावा किया कि जावद ही नहीं पूरे जिले में कांग्रेस एकजुट है और तीनों ही सीट जीतकर कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाएंगे। एक सवाल पर कहा कि बालकिशन धाकड़ खुद स्थानीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के अत्याचारों का शिकार रहा है। वह पार्टी के साथ है और सरकार बनने के बाद पूरी पार्टी मिलकर उसे न्याय दिलाएगी।

पटेल बोले- बेरोजगारी और मुफलिसी खत्म करना ही मेरा लक्ष्य

मीडिया कर्मियों के एक सवाल पर जावद कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने कहा कि पूरी कांग्रेस हमारा परिवार है और हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैंl जनता पूरी तरह से हमारे साथ है l तमाम नेताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से 20 साल बाद जावद पर कांग्रेस अपना झंडा फहराने में कामयाब होगी। पिछले 20 साल से सखलेचा केवल झूठे सपने दिखा रहे हैं लेकिन हम न केवल क्षेत्र की मुफलिसी खत्म करेंगे बल्कि नए-नए उद्योग धंधे लगाकर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल