Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

BJP की पांचवी लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को नहीं मिला मौका, बुरहानपुर में बगावत तेज

Author
Admin Malwa First 22 अक्तूबर 2023, 06:05 am
BJP की पांचवी लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को नहीं मिला मौका, बुरहानपुर में बगावत तेज

ऐप पर पढ़ें

MP Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। पार्टियों में टिकट बंटवारे को लेकर जमकर सियासत हो रही है। अंदरूनी राजनीति भी हावी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की पांचवी लिस्ट आने के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं में नाराजगी साफ देखी जा सकती है। कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। तो कहीं जगह लात-घूसे तक चल गए हैं। वहीं, बुरहानपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा सांसद रहे दिवंगत नेता नंदकुमार सिंह चौहान की पत्नी भी अब भाजपा के विरोध में उतर आई है। उन्होंने साफ कहा कि उनके पति ने जीवन भर भाजपा की सेवा करी, लेकिन जब समय आया तो भाजपा ने उनसे मुंह मोड़कर किसी अन्य को टिकट दे दिया। 

दिवंगत नेता नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान के लिए बुराहनपुर से टिकट की मांग की जा रही थी। लेकिन यहां से बीजेपी ने पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनीस को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाकर उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद नंद कुमार सिंह चौहान के समर्थकों में नाराज की साफ देखी जा सकती है। नंद कुमार सिंह चौहान के समर्थक उनके पुत्र हर्षवर्धन को अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरना चाहते हैं।

बुरहानपुर में भाजपा ने पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस को टिकट देने के बाद टिकट की रेस में शामिल दिवंगत सांसद बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन चौहान के समर्थको ने उनके निवास पहुंचकर पार्टी के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। हर्षवर्धन समर्थकों के बीच दिवंगत सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की धर्मपत्नी दुर्गेश्वरी देवी ने कहा,”हम पार्टी का विरोध नहीं कर रहे हैं । लेकिन मेरे पति ने पार्टी के लिए अपना सब कुछ यहां तक की अपना जीवन त्याग दिया। क्या यह दिन देखने के लिए उन्होंने ऐसा किया ?”

रविवार को हर्षवर्धन चौहान भोपाल से बुरहानपुर लौट रहे हैं। उनके समर्थकों ने रैली निकालने का फैसला किया है। रैली के बाद बैठक करके अगली रणनीति पर फैसला होगा। माना जा रहा है कि उनके समर्थक हर्षवर्धन को निर्दलीय चुनाव लड़ा कर इस चुनावी रण में उतार सकते हैं। 

बता दें, देर रात बड़ी संख्या में नंद कुमार सिंह चौहान के समर्थक उनके निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां नारेबाजी कर मांग की कि बुरहानपुर का टिकट बदलकर दिवंगत नेता नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन चौहान को दिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो, वह पार्टी के पक्ष में काम नहीं करेंगे। समर्थकों के कहना था कि अगर टिकट नहीं बदला गया तो वह हर्षवर्धन सिंह चौहान को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर चुनाव लड़वा सकते हैं। नंद कुमार सिंह चौहान के समर्थको ने कहा कि पूर्व  में शीर्ष नेताओं ने यह वादा किया था कि हर्षवर्धन चौहान को टिकट देकर वह भाजपा का उम्मीदवार बनाएंगे। 

नंद कुमार सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं साथ ही वह खंडवा के सांसद भी रहे हैं। उनके संसदीय काल में संपूर्ण निमाड़ में भाजपा मजबूत स्थिति में थी। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद से ही भाजपा निमाड़ में कई खेमो में बंट गई। अब देखना यह है कि भाजपा बुरहानपुर से अपना टिकट बदलती है या फिर नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को टक्कर देंगे।

रिपोर्ट : निशात मोहम्मद सिद्दीकी

Source link

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा