Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

कलेक्‍टर एवं ए.एस.पी. की उपस्थिति में समपन्न हुआ फायनल रिर्हसल 

Author
Admin Malwa First 25 जनवरी 2025, 07:15 am
कलेक्‍टर एवं ए.एस.पी. की उपस्थिति में समपन्न हुआ फायनल रिर्हसल 

कलेक्‍टर एवं ए.एस.पी. की उपस्थिति में समपन्न हुआ फायनल रिर्हसल

नीमच। नीमच जिले में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रं.-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। नीमच में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर भव्‍य परेड की सलामी लेगी।

गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।    गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें झण्‍डा वंदन किया जाएगा। मुख्य समारोह में प्रातः9.00 बजे प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर, आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगी तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवानों और वन विभाग, नगर सेना एंव एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी।

इस अवसर पर नगरपालिका,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एंव बाल विकास विभाग सहित विभिन्न 14 विभागों द्वारा विकास गतिविधियों योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस पर विकासखंड, ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, ए.एस.पी. नवलसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में गंणतत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल (अंतिम पूर्वाभ्यास) शुक्रवार को शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने भव्‍य मार्च पास्ट परेड प्रस्‍तुत की तथा विभिन्‍न 5 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिर्हसल में कलेक्टर एवं ए.एस.पी.ने भव्‍य परेड का निरीक्षण कर, परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अरविंद डमोर, अपर कलेक्‍टर श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, सुश्री किरण आंजना, एसडीएम डॉ.ममता खेडे़, डॉ.राजेश पाटीदार, नगर पालिका सीएमओ महेन्‍द्र वशिष्‍ठ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

 

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा