Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव Good News 1

Author
Admin Malwa First 13 जनवरी 2024, 07:24 am
खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव Good News 1

खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रत्येक सुझाव और प्रस्ताव मान्य होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेल प्रशिक्षकों को भी सामान्य शिक्षकों की तरह मिलेगी पदोन्नति, युवा दिवस पर सम्मानित हुए युवा उद्यमी और पदक प्राप्त खिलाड़ी, माँ तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल हुए रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष स्थान है। प्राचीन काल में होने वाले स्वयंवर में तींरदाजी जैसी गतिविधि को स्थान प्राप्त था। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए खेल आवश्यक मानते थे। उन्होंने उस कठिन समय में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी बात रखी, जब भारत को दकियानूसी लोगों और सपेरों का देश कहा जाता था। वास्तविकता यह है कि भारत की संस्कृति की ऊंचाइयां हिमालय की ऊंचाइयों से भी बढ़कर हैं। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम चंद्रयान से गगनयान तक पहुंच रहे हैं। हमारे यान सूर्य देव (आदित्य) तक भी पहुंच सकते हैं। इक्कीसवीं सदी भारत की होगी, यह कोई कल्पना नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के कार्य को गौरवशाली बताते हुए कहा कि भगवान राम आदर्श पुत्र, आदर्श पिता और आदर्श शासक थे। उनका प्रकृति के प्रति सम्मान था। वनवासियों और मनुष्यों के साथ वन्य प्राणियों के प्रति भी प्रेम था। भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को जहाँ स्वामी विवेकानंद ने विश्व तक पहुंचाया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रत्येक कार्य से अमिट छाप छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कोविड वैक्सीन, देशवासियों के साथ ही अन्य देशों तक भी नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए पहुंचाने का कार्य किया। हाल ही में उन्होंने लक्षद्वीप जाकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाया। यहाँ पर पर्यटन की असीम संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा। इसी माह विश्व के अन्य स्थानों पर पर्यटन के लिए जाने वाले लोग अपनी यात्रा निरस्त कर लक्षद्वीप जाने लगे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा उद्यमियों का सम्मान किया। इन प्रतिभाशाली युवाओं में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित साक्षी भारद्वाज, संतूर वादन में आकाशवाणी से सम्मानित निनाद अधिकारी, लेखन के क्षेत्र में ईशान शुक्ला और शिल्पकला के क्षेत्र में दीपांशी वाजपेयी शामिल हैं। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्पर्धाओं के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इन खिलाड़ियों में पैरा-केनो खेल में अर्जुन अवार्डी कु. प्राची यादव को एक करोड़ 50 लाख रूपए और एशियन गेम्स 2023 में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक विजेता कु. सुदीप्ति हजेला को एक करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2023 के तीन रजत पदक विजेता खिलाड़ियों कु. नेहा ठाकुर (सेलिंग), कु. प्रीति रजक (शूटिंग) और कपिल परमार (जूडो) को 50-50 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की। पाँच अन्य खिलाड़ियों को 25-25 लाख रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इनमें श्री ‍द्रोणाचार्य अवार्डी शिवेन्द्र सिंह (हॉकी) और एशियन गेम्स 2023 के चार कांस्य पदक विजेता शामिल हैं।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अर्जुन सिंह (क्याकिंग-केनोइंग), मनीष कौरव (पैरा केना), सुश्री रूबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग) और गजेन्द्र सिंह (पैरा केनो) शामिल हैं। इसके अलावा हॉकी में अर्जुन अवार्डी कु. सुशीला चानू को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक पूर्व खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे। इनमें सर्वश्री दलवीर सिंह, समीर दाद, शिवेंद्र सिंह, मनोज झा, पी.एन. प्रकाश, भगवान सिंह आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जी का संबोधन

युवा दिवस के उपलक्ष्य में नासिक में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज युवा नेतृत्वकारी भूमिका में है। भारत देश युवाओं का देश है। भारत का मिजाज और अंदाज युवा है। भारत में मोबाइल डेटा के उपयोग का कार्य क्रांति की तरह हुआ है। आजादी के अमृत काल में अनेक क्षेत्रों में कार्य करते हुए आगे बढ़ाना है। इस दौर में यह भी आवश्यक है कि युवा अपने सामने नई चुनौतियाँ लाकर कार्य करें। भारत शीघ्र ही विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थ होगी।

आज जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त करना है। आयुर्वेद और योग का महत्व बढ़ रहा है। मोटे अनाज अर्थात् श्री अन्न को सुपर फूड के रूप में भारत के रसोई घरों में पहुंचाने में सफलता मिली है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर युवाओं से आव्हान किया कि वे नशे की प्रवृत्ति त्याग दें। अपने सामर्थ्य से संकल्पों को पूर्ण करें। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के सभाकक्ष में युवा दिवस पर निमाड़ी लोक कलाकारों का गायन भी हुआ। निमाड़ अंचल के बड़वानी जिले के बालकृष्ण लोकगायकों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

माँ तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल रवाना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल जो गुजरात के केवड़िया तक भ्रमण के लिए जा रहे हैं, उनके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना में 125 बालिकाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वास्थ्य सौन्दर्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था वीएलसीसी के युवाओं के साथ समूह छायाचित्र भी खिंचवाया। कार्यक्रम में बताया गया कि खेल और युवा कल्याण संचालनालय ने युवाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय दर्शन, संस्कृति और विचार दुनिया को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो की धर्म सभा में अपने संबोधन में भारत के प्रति अन्य देशों के लोगों के मन में व्याप्त गलतफहमियों को दूर किया।

स्वामी विवेकानंद जी मात्र 39 वर्ष जिए, लेकिन उन्होंने दुनिया में भारत का परचम फहराया। उन्होंने संपूर्ण भारतीय समाज को जो दिशा दी, वो उत्प्रेरक का कार्य करती है। स्वामी जी का मानना था कि युवाओं का तन- मन और मस्तिष्क से सुदृढ़ होना आवश्यक है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में सिरमौर बन रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव ओलंपिक संघ दिग्विजय जी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालक खेल रवि गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री पदम भंडारी ने किया

यह भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार जिला स्तरीय सामूहिक संपन्न 

खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास, खिलाड़ियों के विकास

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश