Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बंगाल में एक माह के अंदर खुलीं 14 बंद जूट मिलें, श्रमिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कानबंगाल में 14 साल बाद खुली एक मर्डर केस की फाइल, सीआइडी ने शुरू की जांचमानसून का कहर: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तबाही, उत्तर प्रदेश में 'रेड अलर्ट', 10 से अधिक की मौतपुणे में दर्दनाक हादसा: इमारत ढहने से एक की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंकाMonsoon Havoc: देशभर में मानसून का प्रकोप, भारी बारिश से तबाही, दिल्ली से केरल तक बिगड़े हालातकृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव | किसानों को सिंचाई के लिए दिन में ही मिलने लगेगी पर्याप्त बिजली पीकेसी और केन-बेतवा नदी परियोजनाओं से लाखों हैक्टेयर भूमि होगी सिंचित प्रदेश सरकार सड़क, सिंचाई शिक्षा, स्वास्थ्य औरकलेक्टर ने प्राचार्यों एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशछत्तीसगढ़ में कारोबार करना होगा आसान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक के प्रारूप का कैबिनेट की मंजूरीमुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन | 98.73 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना से मालवा के विकास को मिलेगी नई गतिHeavy Rain Warning: देशभर में मानसून का कहर, 9 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्टवायनाड लैंडस्लाइड में अबतक 6 लोगों की मौत, मरने वालों में 1-1 बिहार- झारखंड के प्रवासी मजदूरअखबारों की रद्दी एवं अनुपयोगी सामग्री की नीलामी हेतु दरें आमंत्रितकलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देशबंगाल में जल्द लागू होगा NEP 2020, राज्यपाल ने की 20 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर दी बधाई

त्रासदियों की कॉलोनी नीमच की द्वारिकापुरी

Author
Admin Malwa First 18 अक्तूबर 2023, 11:01 am
त्रासदियों की कॉलोनी नीमच की द्वारिकापुरी

नीमच। धनेरिया कलां ग्राम पंचायत में आने वाली द्वारिकापुरी कॉलोनी के रहवासी महीनों से नहीं बल्कि सालों से गंदा, बदबूदार, झागदार पानी पीने को मजबूर हैं। नलों से आने वाले पेयजल में गंदी नालियों के पानी का मिश्रण हो रहा है, लेकिन समस्याओं के निराकरण में जवाबदार नाकाम साबित हो रहे हैं। कई बार सम्बंधितों को लिखित में शिकायत करने के बावजूद इनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। जबसे कॉलोनी पंचायत को हेण्डओवर हुई है, नालियों की सफाई नहीं हुई है। सभी नालियां जाम हो रही हैं एवं गंदा पानी सडकों पर बह रहा है। सीवरेज लाईन की निकासी भी व्यवस्थित नहीं होने के कारण गंदा पानी खाली प्लाटों में निकल रहा है, जिससे बदबू और मच्छर बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। सडकों की दुर्दषा जगजाहिर है। उबडखाबड एवं धूलभरी सडकें द्वारिकापुरी की नियति बन गई है। बरसात में कीचड से रहवासी एवं आमजन परेशान हैं। अंधेरा कायम रहे की तर्ज पर त्यौहारी सीजन में भी पंचायत स्ट्रीट लाईट की समस्या हल नहीं कर पा रही है। सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत करने के बावजूद जवाबदार गहरी नींद में सो रहे हैं। कॉलोनीवासियों की मांग है कि समस्याओं का हल ग्राम पंचायत धनेरिया कलां के बस में नहीं है तो द्वारिकापुरी षक्तिनगर आदि कॉलोनियों को नगरपालिका नीमच को सौंप दिया जाना चाहिए, ताकि कुछ तो राहत मिले।

Ad

ताज़ा खबरें