Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

डायमं रोटरी डांडिया आयोजन – एक से बढ़कर एक गरबा नृत्य शैली ने मोह लिया दर्शकों का मन

Author
Admin Malwa First 22 अक्तूबर 2023, 07:47 am
डायमं रोटरी डांडिया आयोजन – एक से बढ़कर एक गरबा नृत्य शैली ने मोह लिया दर्शकों का मन
नीमच। डायमंड रोटरी डांडिया गरबा महोत्सव में गरबाधारीयो की अभिव्यक्ति बेमिसाल रही। डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मुंदडा, आशीष गर्ग बामन बर्डी ने बताया कि गरबा आयोजन में धूम मचाती गरबा प्रेमियों की टोलियां थिरकती रही। गरबा के दौरान युवाओं का एनर्जी लेवल चरम पर रहा। पार्टिसिपेंट की ऊर्जा भी जबरदस्त थी और दर्शकों की भी। चारों ओर गूंज रहे मां दुर्गा के भक्ति गीतों और फिर फास्ट म्यूजिक बीट्स पर प्रतिभागी नॉन स्टॉप नाचते रहे। जहां देखें, वहां नज़र आ रहे थे खिले-खिले चेहरे, साथ झूमते-नाचते परिवार मुस्कराहटों की रोशनी थी हर तरफ़, कुछ ऐसी ऊर्जा, ऐसा स्पंदन था जिसे यहां मौजूद हर व्यक्ति अनुभव कर रहा था।
गरबोत्सव में मां दुर्गा की ओजपूर्ण आरती से शुभांरभ हुआ गरबा में गुजराती व राजस्थानी लिबास के साथ पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम पर यहां नजर आ रहे हैं। वे सजावटी छतरियां, मुखौटों व स्पेशल अंदाज में गरबा करते नजर आए। ट्रेडिशन और मॉडर्निटी की शानदार जुगलबंदी थी। जिससे ये गरबे स्टाइलिश हो गए थे। उनके गरबों ग्लैमर के साथ ग्रेस भी था। पार्टिसिपेंट्स ने पारंपरिक गरबों के साथ ही बॉलीवुड भक्ति सांग्स पर गरबे किए। कोई प्रतिभागी कृष्ण का रूप धर वहां पहुंचा तो किसी ने शिव का रूप धरा। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रोटरी डायमंड डांडिया प्रांगण दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
रोटरी डायमंड के वर्तमान अध्यक्ष गौरव पाराशर, उपाध्यक्ष धीरज गांधी, सचिव सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष रुचिर तोषनीवाल ने बताया कि 9 दिवसीय गरबा उत्सव के दौरान एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां भक्ति शक्ति और संस्कृति के साथ प्रदर्शित की जा रही है ।
 30 से अधिक ग्रुप 300 से अधिक गरबा धारियो ने किया गरबा रास, 10 हजार स्क्वेयर फीट का गरबा पांडाल, थिरकने पर मजबूर कर देने वाला साउंड, पर्याप्त दर्शक दीर्घा, बड़ा पार्किंग स्पेस, सुरक्षित प्रांगण स्थल इन्हीं सब विशेषताओं के साथ बीते 8 सालों से अंचल में भव्यता बिखेर रहे डायमंड रोटरी डांडिया आज भी पूरे जोश उमंग के साथ नजर आया।
पंडाल में माताजी का भव्य चमत्कारी दरबार, पर्यावरण के लिए सुरक्षित माता की मूरत, गरबा रास करने के लिए विशाल गरबा पंडाल, बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था, महिलाओं के लिए सुरक्षित आयोजन, महिला सुरक्षाकर्मी, पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी सहित अनेको सुविधाओं के साथ डायमंड रोटरी डांडिया लगातार जारी है।
आयोजन में प्रणव ग्रुप, सांवलिया ग्रुप, महाकाली ग्रुप, आर आर ग्रुप, मेवाड़ी माता ग्रुप, कृष्णा ग्रुप, गरबा सफारी, नित्य शक्ति, यूथ पैनल, गजानंद ग्रुप, विक्ट्री होल्डर, नवदुर्गा ग्रुप, गरबा वॉरियर्स, जस्ट डांस, डांस कंपनी, पीडीसी, राधा कृष्णा ग्रुप, जय श्री श्याम ग्रुप, स्वप्नेश श्री, सुपर गर्ल, सखी ग्रुप, स्वामी ग्रुप, चूड़ी गली ग्रुप व इनरव्हील क्लब ग्रुप सहित 28 से ज्यादा ग्रुप ने गरबा आयोजन में भाग लिया और एक से बढ़कर एक गरबा नृत्य भक्ति की प्रस्तुति दी । हाल ही में रिलीज हुई नए नए गीतों पर माता रानी के भक्तों ने गरबा आराधना की ।
 अतिथियों ने गरबा स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले माता रानी की आरती की पश्चात अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि रोटरी डायमंड के गरबा आयोजन को देखने के लिए नीमच ही नहीं आसपास के जिलों से भी कई बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त आते हैं ।
डांडिया आयोजन व्यवस्थाओं को संभालने में रोटरी क्लब डायमंड के पूर्व अध्यक्ष कमल आंजना, राहुल खण्डेलवाल, दीपक ऐरन सहित संदीप दरक, सुनील सोनी, सुमित मित्तल, गुनवंत जैन, गोपाल शर्मा, गोविंद सैनी, विश्वास मंडवारिया, लोकेन्द्र अग्रवाल, अजीत कोठीफोडा, आशीष गर्ग मोनू, सिदार्थ जैन, भुवनेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, हर्ष शर्मा, दिलीप जोशी, गौरव शर्मा, करनवीर सिंह, प्रभजोत वधवा, शोहित पोरवाल, गौरव पोरवाल, सपनेश मंडावरा, पवन खंडेलवाल, करन बैरागी, संजय सोनी सहित सहित सभी रोटरी डायमंड सदस्य गण व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश